Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

जुन्नारदेव पुलिस ने नाबालिग बालिका को सुरक्षित खोजकर परिजनों के किया सुपुर्द

आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर श्रीमती सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

नरसिंहपुर में यातायात थाना प्रभारी को दबंगई बताने वाले युवक का निकाला जुलूस किया न्यायालय में पेश

: नरसिंहपुर, राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

Aditi News Team

Sun, Dec 10, 2023

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

नरसिंहपुर।राष्ट्रीय पल्स पोलियों अभियान के तहत जिले में 10 दिसम्बर से 12 दिसम्बर तक 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई जायेगी। जिले में कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशन में और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राकेश बोहरे के मार्गदर्शन में पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है। पल्स पोलियो अभियान के तहत प्रथम दिवस 10 दिसम्बर को 5 वर्ष तक के बच्चों को बूथ पर पल्स पोलियो की दवा पिलाई गई। 11 एवं 12 दिसंबर को छूटे हुये बच्चों को घर- घर जाकर पोलियो की दवा पिलाई जायेगी।

      राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत तेंदूखेड़ा विधायक श्री विश्वनाथ सिंह "मुलाम भैया" ने चांवरपाठा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम रीछा में,सीईओ जिला पंचायत श्री दलीप कुमार ने जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर में,

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति नीलेश काकोडिया ने ग्राम गोरखपुर में, श्री अभिलाष मिश्रा ने ग्राम बिलहरा में, और नगर पालिका अध्यक्ष श्री शिवकांत मिश्रा ने सिविल अस्पताल गाडरवारा ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने भी 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई।

      उल्लेखनीय है कि अभियान के तहत 5 वर्ष तक के 170329 बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए जिले में कुल 1364 टीम, 160 सुपरवाईजर अभियान में कार्य कर रहे हैं। अभियान में स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला बाल विकास एवं अन्य विभागों द्वारा सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

      इस अवसर पर रोटरी क्लब श्रीमती बंसती पालीवाल, श्री चन्द्रकांत शर्मा, श्री शेलेन्द्र जैन, श्री अरूण बडकुर, श्री मीनेन्द्र डागा, रोगी कल्याण समिति के सदस्य, अन्य जनप्रतिनिधि, सिविल सर्जन, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. धीरज यादव और अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें