Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

जुन्नारदेव पुलिस ने नाबालिग बालिका को सुरक्षित खोजकर परिजनों के किया सुपुर्द

आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर श्रीमती सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

नरसिंहपुर में यातायात थाना प्रभारी को दबंगई बताने वाले युवक का निकाला जुलूस किया न्यायालय में पेश

: नरसिंहपुर,महिला एवं पुरूष नसबंदी शिविर आयोजित होंगे

Aditi News Team

Wed, May 8, 2024
महिला एवं पुरूष नसबंदी शिविर आयोजित होंगे नरसिंहपुर।परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत माह मई- 2024 में जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर में महिला एवं पुरूष नसबंदी (एनएसव्हीटी/ एलटीटी) फिक्स- डे सेवा स्थल चिन्हांकित किया गया है। एलटीटी/ एनएसव्हीटी सर्जन जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर डॉ. इति चांदोलकर एवं सहायक सर्जन डॉ. नम्रता शुक्ला द्वारा जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर में नसबंदी ऑपरेशन बुधवार एवं गुरूवार को किये जायेंगे। फिक्स डे स्टेटिक सेवा स्थल पर मानकों के आधार पर सेवायें दी जावेंगी। जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर में महिला एवं पुरूष नसबंदी 9, 16 व 30 मई को करेली और 15, 22 व 29 मई को शहरी व ग्रामीण नरसिंहपुर क्षेत्र के हितग्राही शामिल होंगे। इसी तरह विकासखंड बाबई चीचली के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चीचली में 24 मई को व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सालीचौका में 17 व 31 मई को, विकासखंड सांईखेड़ा के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सांईखेड़ा में 9 व 30 मई को व सिविल अस्पताल गाडरवारा में 16 मई को और विकासखंड चांवरपाठा के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तेंदूखेड़ा में 11 व 25 मई को व सिविल अस्पताल गाडरवारा में 18 मई को नसबंदी ऑपरेशन किये जायेंगे। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राकेश बोहरे ने दी।

Tags :

जरूरी खबरें