Tuesday 16th of June 2026

ब्रेकिंग

जुन्नारदेव पुलिस ने नाबालिग बालिका को सुरक्षित खोजकर परिजनों के किया सुपुर्द

आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर श्रीमती सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

नरसिंहपुर में यातायात थाना प्रभारी को दबंगई बताने वाले युवक का निकाला जुलूस किया न्यायालय में पेश

: राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 28 मई को

Aditi News Team

Sat, May 27, 2023
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 28 मई को नरसिंहपुर। डॉ. प्रदीप कुमार धाकड़ मुख्य चिकित्सा अधिकारी नरसिंहपुर के मार्गदर्शन एवं डॉ. एआर मरावी जिला टीकाकरण अधिकारी के नेतृत्व में 28 मई रविवार को पूरे जिले में जन्म से लेकर 05 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो बूथ पर दो बूंद पोलियो वैक्सीन की दवा पिलाई जायेगी। जिले के सभी नागरिक, स्वयं सेवी संगठनों से अपील है कि खुद अपने परिवार के बच्चों को दवा पिलायें एवं आस पास के सभी बच्चों को दवा पिलाने की अपील की जाती है। जिले में पल्स पोलियो के सफल संचालन हेतु एक हजार 271 बूथ, मोबाईल टीम 42, ट्राजिट टीम 69 कुल टीम एक हजार 382 टीम बनाई गई है। अभियान के दौरान एक लाख 67 हजार बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।

Tags :

जरूरी खबरें