Tuesday 16th of June 2026

ब्रेकिंग

जुन्नारदेव पुलिस ने नाबालिग बालिका को सुरक्षित खोजकर परिजनों के किया सुपुर्द

आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर श्रीमती सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

नरसिंहपुर में यातायात थाना प्रभारी को दबंगई बताने वाले युवक का निकाला जुलूस किया न्यायालय में पेश

: बुधनी मेडिकल कॉलेज भवन बनेगा हाईटेक और लेटेस्ट टेक्नालॉजी से लैस

Aditi News Team

Mon, Feb 13, 2023
चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सारंग ने दिये निर्देश चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने सोमवार को मंत्रालय में बुधनी मेडिकल कॉलेज भवन की डिजाइन के प्रस्तुतिकरण को देखा। बुधनी में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज में पैरा-मेडिकल कॉलेज के साथ नर्सिंग भी शामिल किया गया है। श्री सारंग ने भोपाल से होशंगाबाद हाई-वे पर प्रस्तावित बुधनी मेडिकल कॉलेज भवन को भविष्य की जरूरत के हिसाब से तैयार करने के निर्देश दिये।   कैम्पस में वॉटर बॉडीज   मंत्री श्री सारंग ने कहा कि बुधनी मेडिकल कॉलेज भवन हाईटेक और लेटेस्ट टेक्नालॉजी से लैस हो। उन्होंने कहा कि बेसमेंट बनाते समय पानी की निकासी आदि की व्यवस्था देख कर प्लानिंग करें। कैम्पस में वॉटर बॉडीज भी डेव्हलप की जाये। गार्डनिंग के लिये पानी की पाइप-लाइन आदि की व्यवस्था भवन निर्माण के साथ ही कर ली जाये।   केरिकुलम सेंटर भी होगा डेव्हलप   मंत्री श्री सारंग ने पढ़ाई, खेल के अलावा एक्स्ट्रा केरिकुलम सेंटर भी डेव्हलप करने को कहा। भवन में बच्चों के लिये मनोरंजन कक्ष भी बनायें। मनोरंजन कक्ष के पास ही स्टेडियम हो। उन्होंने कहा कि मल्टी यूटिलिटी शॉप्स निर्मित की जायें। बैंक सुविधा लोगों की पहुँच में हो। उन्होंने कहा कि भवन में आवश्यक स्थानों पर यूटिलिटी सर्विसेस उपलब्ध रहें।   ई-बिल्डिंग का होगा प्रावधान   मंत्री श्री सारंग ने कहा कि स्कोप ऑफ वर्क में साइनेज को शामिल किया जाये। साइनेज ऐसे हों कि किसी भी मरीज को गाइड की आवश्यकता नहीं पड़े। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि आईसीयू को विशेषज्ञों से राय लेकर प्राकृतिक रोशनी से लैस करने पर विचार किया जाना चाहिये। इसी तरह से ई-बिल्डिंग जैसा प्रावधान भी करें

Tags :

जरूरी खबरें