Tuesday 16th of June 2026

ब्रेकिंग

जुन्नारदेव पुलिस ने नाबालिग बालिका को सुरक्षित खोजकर परिजनों के किया सुपुर्द

आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर श्रीमती सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

नरसिंहपुर में यातायात थाना प्रभारी को दबंगई बताने वाले युवक का निकाला जुलूस किया न्यायालय में पेश

: कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सालीचौका में ली समीक्षा बैठक

Aditi News Team

Sat, Jan 28, 2023
कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सालीचौका में ली समीक्षा बैठक नरसिंहपुर, 28 जनवरी 2023. कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सालीचौका में शुक्रवार को समीक्षा बैठक ली। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के मापदंडों को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग के अमले की है। सुश्री बाफना ने नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण और प्रभावी मीजल्स रूबेला टीकाकरण सुनिश्चित कराने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के कार्य में प्रगति लायें। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सीएचओ और एएनएम मुख्यालय पर रहना सुनिश्चित करें। उन्होंने एएनसी एवं अनमोल रजिस्ट्रेशन की जानकारी ली। गर्भवती एवं टीकाकरण पंजीयन की समीक्षा की और कम उपलब्धि वाले उप स्वास्थ्य केन्द्रों में समय पर निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सीएमएचओ संस्थागत प्रसवों की प्रतिदिन रिपोर्टिंग करें। पिछले वर्ष गांवों में जन्म लेने वाले बच्चों की तुलना में कितने एएनसी हुए हैं, इसकी जानकारी प्रस्तुत की जाये। कलेक्टर ने सीईओ जनपद को शेष समग्र आईडी बनवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने नायब तहसीलदार को वोटर आईडी व आधार कार्ड बनवाने के निर्देश दिये। सुश्री बाफना ने एनीमिया मुक्त जिला बनाने के लिए कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि 15 से 35 वर्ष की महिलाओं में हीमोग्लोबिन की जांच की जाये। इसके लिए नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों में व्यापक प्रचार- प्रसार कराया जाये। उन्होंने महिलाओं में एनीमिया की जांच एवं उपचार के कार्यों की समीक्षा की। सुश्री बाफना ने कहा कि अच्छा कार्य करने वाली आशा कार्यकर्ता एवं एएनएम को पुरस्कृत किया जायेगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सालीचौका प्रभारी को विगत निरीक्षण का पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने कहा।

Tags :

जरूरी खबरें