Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में यातायात थाना प्रभारी को दबंगई बताने वाले युवक का निकाला जुलूस किया न्यायालय में पेश

गाडरवारा नगर मंडल की बैठक राज राजेश्वरी होटल में संपन्न

परिवहन एवं स्कूल शिक्षा विभाग मप्र शासन, राव उदय प्रताप सिंह से मध्य प्रदेश शिक्षक संघ नरसिंहपुर

18 जून को प्रदेशभर में कलेक्टरों के माध्यम से प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को सौंपा जाएगा ज्ञापन

राम नाम संग्रहालय समिति ने चलाया गौरैया बचाओ संदेश

: प्रदेश में 4 नवम्बर को रोजगार दिवस और एक जिला-एक उत्पाद पर वृहद कार्यक्रम

Aditi News Team

Sat, Oct 29, 2022
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस प्रदेश में 4 नवम्बर को रोजगार दिवस और एक जिला-एक उत्पाद पर वृहद कार्यक्रम मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर इस वर्ष होने वाले 7 दिवसीय आयोजन में 4 नवम्बर को एक जिला-एक उत्पाद प्रदर्शनी के साथ ही रोजगार दिवस कार्यक्रम भी आयोजित किया जायेगा । एमएसएमई विभाग के सचिव श्री पी. नरहरि ने प्रदेश स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों के दृष्टिगत सभी कलेक्टर्स को पत्र लिखा है । सचिव श्री नरहरि ने बताया कि जिला मुख्यालयों में होने वाले कार्यक्रम में विभिन्न स्व-रोजगार योजनाओं में वित्तीय वर्ष 2022-23 में जिले में लाभान्वित हुए हितग्राहियों को आमंत्रित कर स्वीकृति और वितरण-पत्र जन-प्रतिनिधियों से दिलवाये जायेंगे। श्री नरहरि ने बताया कि "एक जिला-एक उत्पाद" से संबंधित गतिविधियों के कार्यक्रम में एमएसएमई विभाग के एक जिला एक उत्पाद वाले ग्वालियर, कटनी, शिवपुरी, रतलाम, विदिशा, सागर तथा छतरपुर जिलों द्वारा उत्पादों की प्रदर्शनी लगायी जायेगी। बायर सेलर मीट का आयोजन किया जायेगा। सफलता की कहानियों का प्रचार और प्रदर्शन भी किया जायेगा। पत्र में उल्लेख है कि प्रदेश के शेष जिलों में एक जिला-एक उत्पाद के संबंधित विभाग के जिला अधिकारी द्वारा उनके विभागीय निर्देशों के अनुसार कार्यवाही की जायेगी। जिला कलेक्टर के निर्देशन में रूपरेखा निर्धारित कर कार्यक्रम किया जायेगा, जिसमें संबंधित विभागों एवं बैंकों की भागीदारी होगी और जन-प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा

Tags :

जरूरी खबरें