Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में यातायात थाना प्रभारी को दबंगई बताने वाले युवक का निकाला जुलूस किया न्यायालय में पेश

गाडरवारा नगर मंडल की बैठक राज राजेश्वरी होटल में संपन्न

परिवहन एवं स्कूल शिक्षा विभाग मप्र शासन, राव उदय प्रताप सिंह से मध्य प्रदेश शिक्षक संघ नरसिंहपुर

18 जून को प्रदेशभर में कलेक्टरों के माध्यम से प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को सौंपा जाएगा ज्ञापन

राम नाम संग्रहालय समिति ने चलाया गौरैया बचाओ संदेश

: किसान भाई 31 दिसम्बर के पूर्व रबी फसलों का बीमा करायें - मंत्री पटेल

Aditi News Team

Tue, Nov 30, 2021

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रचार-रथों को दिखाई हरी-झण्डी

किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने किसानों से रबी की फसलों का प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत 31 दिसम्बर के पूर्व बीमा कराने की अपील की है। उन्होंने मंगलवार को भोपाल से रबी की फसलों का प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत बीमा कराने के लिये प्रचार-रथों को हरी-झण्डी दिखाकर रवाना किया। पूर्व कृषि मंत्री डॉ. रामकृष्ण कुसमारिया ने भी श्री पटेल के साथ हरी-झण्डी दिखाई।

मंत्री पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत वर्ष 2020-21 की रबी फसलों का अधिक से अधिक बीमा कराने के लिये 52 प्रचार-रथों से किसानों को जागरूक किया जायेगा। प्रचार-रथ 30 दिसम्बर तक प्रदेश के अधिकतम गाँवों तक पहुँचकर किसानों को जागरूक करेंगे। मंत्री श्री पटेल ने बताया कि 100 प्रचार-रथों द्वारा जागरूकता संबंधी प्रचार-प्रसार किया जायेगा। उन्होंने बताया कि एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कम्पनी ऑफ इण्डिया लिमिटेड द्वारा 40 जिलों में, एचडीएफसी द्वारा 10 जिलों में और रिलायंस कम्पनी द्वारा 2 जिलों में प्रचार-प्रसार किया जायेगा। प्रत्येक रथ एक दिन में 4 से 5 गाँव में जाकर किसानों को जागरूक करेगा।

मंत्री पटेल ने बताया कि प्रचार-प्रसार के दौरान लगभग 5 हजार किसान चौपालें आयोजित की जायेंगी। किसानों को जागरूक करने गाँवों और ग्राम पंचायतों में पेम्फलेट, प्रश्नोत्तरी, स्टीकर, कैलेण्डर, बैनर इत्यादि का वितरण भी किया जायेगा।

Tags :

जरूरी खबरें