Tuesday 16th of June 2026

ब्रेकिंग

जुन्नारदेव पुलिस ने नाबालिग बालिका को सुरक्षित खोजकर परिजनों के किया सुपुर्द

आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर श्रीमती सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

नरसिंहपुर में यातायात थाना प्रभारी को दबंगई बताने वाले युवक का निकाला जुलूस किया न्यायालय में पेश

: 9 एवं 11 वी की वार्षिक परीक्षाएं अंतिम दौर में

Aditi News Team

Sun, Apr 10, 2022
गाडरवारा। क्षेत्र के शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कुलो में 9 वी एवं 11 वी की परीक्षाएं अंतिम दौर में पहुँच गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 अप्रेल को 9 वी की परीक्षा संस्कृत विषय एवं 13 अप्रेल को 11 वी की परीक्षा हिंदी विषय के परचे के साथ खत्म हो जाएगी। विदित हो कि परीक्षाएं जारी होने के साथ साथ कापियों का मूल्यांकन भी जारी है। ऐसे में इस माह के अंत तक परीक्षा परिणाम घोषित होने की उम्मीद जताई जा रही है। उत्कृष्ट स्कूल चीचली के प्राचार्य प्रतुल इंदुरख्या ने बताया कि स्कूल से विकासखण्ड की शालाओं में कॉपियां जाँचने हेतु भेजकर समय पर उनके मूल्यांकन करने के निर्देश भी दिये गए है।उल्लेखनोय है कि 15 मार्च से 11 वी एवं 16 मार्च से 9 वी की वार्षिक परीक्षा शुरू हुई थी।

Tags :

जरूरी खबरें