Tuesday 16th of June 2026

ब्रेकिंग

जुन्नारदेव पुलिस ने नाबालिग बालिका को सुरक्षित खोजकर परिजनों के किया सुपुर्द

आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर श्रीमती सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

नरसिंहपुर में यातायात थाना प्रभारी को दबंगई बताने वाले युवक का निकाला जुलूस किया न्यायालय में पेश

: 5 एवं 8 वी की पुनः परीक्षा प्रारंभ 

Aditi News Team

Thu, Jun 22, 2023
5 एवं 8 वी की पुनः परीक्षा प्रारंभ गाडरवारा। बीते गुरुवार से क्षेत्र में 5 वी एवं 8 वी की पुनः परीक्षा प्रारंभ हो गई। पुनः परीक्षा के लिए क्षेत्र के साईंखेड़ा ब्लॉक में गाडरवारा के कन्या नवीन एवं शासकीय आदर्श उ मा विद्यालय तथा साईंखेड़ा के सरस्वती विद्यालय परीक्षा केंद्र बनाया गया है। क्षेत्र के चीचली ब्लॉक में उत्कृष्ट विद्यालय चीचली एवं शासकीय बालक उ मा विद्यालय सालीचौका को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक रखा गया है। गुरुवार को प्रथम दिन 5 वी एवं 8 वी हिंदी माध्यम के बच्चों ने हिंदी का प्रश्नपत्र हल किया। परीक्षा के प्रथम दिन 5 वी एवं 8 वी में कुल मिलाकर चीचली ब्लॉक से 15 एवं साईंखेड़ा ब्लॉक से 80 बच्चों ने परीक्षा दी। परीक्षा के शुरुआती दिन चीचली ब्लॉक में बीआरसी डी के पटैल , साईंखेड़ा ब्लॉक में बीआरसी गिरीश पटैल एवं बीएसी संदीप स्थापक ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Tags :

जरूरी खबरें