Tuesday 16th of June 2026

ब्रेकिंग

जुन्नारदेव पुलिस ने नाबालिग बालिका को सुरक्षित खोजकर परिजनों के किया सुपुर्द

आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर श्रीमती सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

नरसिंहपुर में यातायात थाना प्रभारी को दबंगई बताने वाले युवक का निकाला जुलूस किया न्यायालय में पेश

: भविष्य से भेंट के लिए पहुँचे समाजसेवी व वरिष्ठ जन

Aditi News Team

Wed, Jul 19, 2023
भविष्य से भेंट के लिए पहुँचे समाजसेवी व वरिष्ठ जन माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 17 जुलाई को घण्टी बजाकर स्कूल चलें अभियान का शुभारंभ किया। इसी कड़ी में 19 जुलाई को सी एम राइज विद्यालय साईंखेड़ा में विभिन्न क्षेत्रों में श्रेष्ठ कार्य कर रहे सुधि नागरिक जनों ने अपनी सहभागिता की। विदयालय के पूर्व विद्यार्थी और समाजसेवा के सशक्त हस्ताक्षर मुकेश बसेडिया जी द्वारा छात्र छात्राओं को मार्गदर्शन प्रदान कर संस्था की दस प्रतिभावान बेटियों का सम्मान किया गया। श्री बसेडिया द्वारा संस्था प्राचार्य को भारत के मानचित्र के साथ राष्ट्र ध्वज का प्रतीक भेंट किया। सभी उपस्थित शिक्षकों को रुद्राक्ष भेंट करते हुए भानुप्रताप राजपूत को ध्वज बैज तथा मनीष शंकर तिवारी को पेन डायरी का उपहार दिया। उपस्थित सेवानिवृत्त शिक्षक मुनीम सिंह राजपूत ने विद्यालय को बड़े आकार की दीवाल घड़ी भेंट की जबकि रावेंद्र बसेडिया शिक्षक एवं समाजसेवी द्वारा विद्यार्थियों को चॉकलेट वितरित करते हुए विद्यालय को इच्छा अनुसार उपहार देने की बात कही। इस अवसर पर वरिष्ठ मीडिया कर्मी विनोद चौकसे ने भी बच्चों का मार्गदर्शन किया। प्राचार्य चंद्रकांत विश्वकर्मा ने उपस्थित जनों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में सरदार सिंह राजपूत, मनोहर पटेल रत्ना राजपूत, पूनम बसेडिया, लालसिंह, आदित्य द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें