Thursday 18th of June 2026

ब्रेकिंग

पुलिस ने चुरायी हुई 4 मोटर सायकिलें जप्त

बनेगा आधुनिक मास्टर प्लान,प्रहलाद सिंह पटेल

बंदियों ने किया सामूहिक योग अभ्यास

पत्रकारों ने इसे जनहित की जीत बताया,पत्रकारों ने किया मंत्री जी का आभार व्यक्त "बड़े बे आबरू होकर तेरे कूचे से हम निकले

गाडरवारा पुलिस नही पकड़ पाई अभी तक चोरो को,अनाज चोर सक्रिय,जिम्मेदार पुलिस अधिकारी ध्यान दे

: बीटीआई स्कूल में साईंखेड़ा एवं चीचली विकासखंड के नवनियुक्त शिक्षको का प्रशिक्षण 12 अप्रैल को 

Aditi News Team

Tue, Apr 11, 2023
बीटीआई स्कूल में साईंखेड़ा एवं चीचली विकासखंड के नवनियुक्त शिक्षको का प्रशिक्षण 12 अप्रैल को गाडरवारा। आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी निर्देशानुसार एवं जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय नरसिंहपुर द्वारा जारी आदेशानुसार क्षेत्र के साईंखेड़ा एवं चीचली विकासखंडों के नवनियुक्त उच्च माध्यमिक , माध्यमिक एवं प्राथमिक शिक्षको का प्रशिक्षण 12 अप्रैल को सुबह 9 बजे से बीटीआई स्कूल गाडरवारा में आयोजित किया जा रहा है । उक्त प्रशिक्षण में भोपाल से नवनियुक्त शिक्षको के प्रशिक्षण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रोजेक्टर के माध्यम से क्षेत्र नवनियुक्त शिक्षको को दिखाया जाएगा। बीटीआई स्कूल के प्राचार्य जयमोहन शर्मा ने बताया कि नवनियुक्त शिक्षको के प्रशिक्षण की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है । बेहतर व्यवस्थाओं के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। साईंखेड़ा बीईओ प्रतापनारायण एवं चीचली बीईओ एएस मसराम ने संकुल प्राचार्यो से 12 अप्रेल को सुबह 9 बजे के पूर्व नवनियुक्त शिक्षको को बीटीआई स्कूल गाडरवारा में उपस्थित कराने के निर्देश दिए है ।

Tags :

जरूरी खबरें