Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

जुन्नारदेव पुलिस ने नाबालिग बालिका को सुरक्षित खोजकर परिजनों के किया सुपुर्द

आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर श्रीमती सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

नरसिंहपुर में यातायात थाना प्रभारी को दबंगई बताने वाले युवक का निकाला जुलूस किया न्यायालय में पेश

: नरसिंहपुर,उड़ान कोचिंग को बनाया जायेगा सर्वसुविधायुक्त- कलेक्टर<br>फेकल्टी एवं अन्य संसाधन जुटाये जायेंगे

Aditi News Team

Thu, Nov 18, 2021

नरसिंहपुर।नि:शुल्क उड़ान कोचिंग नरसिंहपुर में कलेक्टर रोहित सिंह ने प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए संचालित की जा रही कक्षाओं में जाकर प्रतिभागियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस संस्था को और बेहतर बनाने के लिए यथासंभव प्रयास किये जायेंगे। डाइट परिसर में संचालित की जा रही उड़ान क्लासेस में कलेक्टर सिंह, पीजी कॉलेज प्राचार्य, महिला कॉलेज प्रोफेसर, सीएमओ, आरटीओ के साथ पहुंचे।
   कलेक्टर श्री सिंह ने प्रतिभागियों से रूबरू होते हुए कहा कि आपको बेहतर एवं उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है। इसके लिए उन्होंने पीजी कॉलेज प्राचार्य से कहा कि कॉलेज की फेकल्टी यहां आकर प्रतियोगी परीक्षाओं के विषयों को पढ़ायें। प्रतिभागी अपना फीडबैक देंगे। इसके अलावा कक्षाओं में स्मार्ट बोर्ड लगवाये जायें। लाइटिंग की व्यवस्था बेहतर की जाये। उड़ान क्लासेस उड़ान भरे यह विचार है। जिला प्रशासन की सोच है ‍कि यहां से जुड़ने वाले प्रतिभागी जीवन में अपना अच्छा कैरियर बनायें। इसके अलावा लाइब्रेरी भी तैयार की जाये। जहां प्रतियोगी परीक्षाओं की पत्रिकायें, किताबें आदि उपलब्ध हों। शाम के वक्त भी कक्षायें संचालित की जायें।
   उड़ान क्लासेस में कलेक्टर सिंह ने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर आप मुझसे मुलाकात कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अच्छे शिक्षक कठिन विषय को भी आसानी से समझा देते हैं। ऐसे ही शिक्षक आपकी कक्षाओं में आकर अध्यापन कार्य करवायेंगे। इस दौरान शिक्षक द्वारा पढ़ाये जा रहे भूगोल विषय के बारे में भी कलेक्टर श्री सिंह ने जानकारी ली। प्रतिभागियों से चर्चा करते हुए कहा कि भारत का नक्शा कितने सेकेंड में बना लेते हैं ? प्रतिभागियों ने कहा कि एक मिनट का वक्त लगता है। इस पर कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि आप इतनी प्रेक्ट‍िस करें कि नक्शा 8- 10 सेकेंड में बन जाये। अगली मुलाकात में वह इसे देखेंगे। यहां आकर नि:शुल्क कोचिंग देने वाले अधिकारीगण एवं शिक्षकों की कलेक्टर ने चर्चा के दौरान प्रशंसा की।
   कलेक्टर सिंह ने मौके पर ही आला अधिकारियों को प्रतिभागियों के साथ बैठकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए विस्तृत रूपरेखा बनाने के निर्देश दिये।
   इस अवसर पर प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती विल्सन, विवेक सिंह, साबिर उस्मानी सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे।
 

Tags :

जरूरी खबरें