Thursday 18th of June 2026

ब्रेकिंग

पुलिस ने चुरायी हुई 4 मोटर सायकिलें जप्त

बनेगा आधुनिक मास्टर प्लान,प्रहलाद सिंह पटेल

बंदियों ने किया सामूहिक योग अभ्यास

पत्रकारों ने इसे जनहित की जीत बताया,पत्रकारों ने किया मंत्री जी का आभार व्यक्त "बड़े बे आबरू होकर तेरे कूचे से हम निकले

गाडरवारा पुलिस नही पकड़ पाई अभी तक चोरो को,अनाज चोर सक्रिय,जिम्मेदार पुलिस अधिकारी ध्यान दे

: गाडरवारा, टेकापार में नुक्कड़ नाटक के जरिये दिया बुनियादी शिक्षा का संदेश

Aditi News Team

Sat, Jun 17, 2023
टेकापार में नुक्कड़ नाटक के जरिये दिया बुनियादी शिक्षा का संदेश गाडरवारा। गत दिवस क्षेत्र के चीचली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम टेकापार की शासकीय माध्यमिक शाला में राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा जारी आदेशानुसार निपुण भारत जी 20 गतिविधियों के तहत छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन कर बुनियादी शिक्षा एवं संख्याज्ञान का संदेश दिया। शाला की प्रधानपाठक श्रीमती सुनीता सोनी के मार्गदर्शन में आयोजित नुक्कड़ नाटक में छात्राओं अंशिका कौरव, साक्षी कौरव, मानसी कौरव , गीता धानक एवं ऋषिका मालवीय ने एफएलएन के महत्त्व को बताया एवं संदेश दिया कि समाज मे सभी के लिए बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान बेहद जरूरी है। पहली, दूसरी के बाद अब तीसरी कक्षा में भी एफएलएन पढ़ाई प्रारंभ होने वाली है।

Tags :

जरूरी खबरें