: गाडरवारा, अतिथि शिक्षकों की जाँच के निर्देश
Aditi News Team
Fri, Oct 8, 2021
गाडरवारा। जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन ने आदेश जारी कर जिले के कलेक्टर रोहित सिंह के निर्देशानुसार जिले में कार्यरत अतिथि शिक्षकों की जाँच के निर्देश समस्त बीईओ, बीआरसी एवं समस्त प्राचार्यो को दिये है। उन्होंने आदेश में निर्देशित किया है की प्राचार्यो की समिति गठित करते हुए अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति, वेतन एवं कार्य व्यवहार आदि की जाँच करें। उन्होंने जाँच उपरांत प्रतिवेदन जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जल्द जमा करने के निर्देश दिए है।
Tags :