Tuesday 16th of June 2026

ब्रेकिंग

जुन्नारदेव पुलिस ने नाबालिग बालिका को सुरक्षित खोजकर परिजनों के किया सुपुर्द

आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर श्रीमती सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

नरसिंहपुर में यातायात थाना प्रभारी को दबंगई बताने वाले युवक का निकाला जुलूस किया न्यायालय में पेश

: गाडरवारा,सांईखेड़ा बीआरसी को प्रभार से मुक्त करने के निर्देश,जिला पंचायत सीईओ ने जारी किया आदेश

Aditi News Team

Sat, Jan 22, 2022

गाडरवारा। पुस्तक वितरण में लापरवाही के चलते जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ सौरभ संजय सोनवणे ने जिला शिक्षा केन्द्र के एपीसी चंदन शर्मा को साईंखेड़ा बीआरसी के अतिरिक्त प्रभाव से तत्काल प्रभाव से मुक्त करने के निर्देश दिए है। जिला पंचायत कार्यालय से जारी आदेश में उल्लेखित किया गया है की 27 अक्टूबर को समाचार पत्र में साईखेड़ा विकासखण्ड में पुस्तक वितरण में हुई लापरवाही के संबंध में समाचार प्रकाशित हुआ था। जिसकी सत्यता की जांच कराई गई थी जिसमे पाया गया कि विकासखण्ड साईंखेड़ा के अंतर्गत पुस्तक वितरण एवं रख रखाव में लापरवाही बरती गई ।पुस्तक वितरण में हुई लापरवाही के कारण शर्मा को तत्काल अतिरिक्त प्रभार साईखेड़ा बीआरसी के पदीय दायित्वोश् मुक्त किया जाता है । जारी आदेश में शर्मा को एपीसी(बालिका शिक्षा प्रोत्साहन) जिला शिक्षा केन्द्र नरसिंहपुर में रहकर अपने पदीय दायित्वों का निर्वाहन करने के निर्देश दिए गए है।

Tags :

जरूरी खबरें