Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

जुन्नारदेव पुलिस ने नाबालिग बालिका को सुरक्षित खोजकर परिजनों के किया सुपुर्द

आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर श्रीमती सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

नरसिंहपुर में यातायात थाना प्रभारी को दबंगई बताने वाले युवक का निकाला जुलूस किया न्यायालय में पेश

: गाडरवारा,राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे का आयोजन 12 नवम्बर को

Aditi News Team

Wed, Nov 10, 2021

गाडरवारा। संपूर्ण देश मे भारत सरकार द्वारा चयनित शासकीय एवं अशासकीय शालाओं में राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे का आयोजन 12 नवम्बर को एक साथ किया जा रहा है। इसी कड़ी में नरसिंहपुर जिले सहित साईंखेड़ा एवं चीचली विकासखंडों की चयनित शासकीय एबं अशासकीय शालाओं में भी उक्त सर्वे 12 नवम्बर को किया जाएगा। तत्सबंध में डीईओ द्वारा गठित जिला मीडिया दल के सदस्य मधुसूदन पटैल ने बताया की सर्वे में साईखेड़ा विकासखण्ड की 17 शासकीय एवं 25 अशासकीय शालाओं एवं चीचली विकासखण्ड की 19 शासकीय तथा 5 अशासकीय शालाओं में अध्ययनरत कक्षा 3, 5 , 8 और 10 वी के चयनित छात्र छात्राएँ शामिल होंगे। सर्वे को सुचारू ढंग से पूर्ण कराने हेतु प्रत्येक चयनित स्कूल में सीबीएसई द्वारा एक आब्जर्वर एवं फील्ड इन्विजिलेटर की नियुक्ति कर उनका प्रशिक्षण भी नरसिंहपूर में हो चुका है। दोनों को सुबह साढ़े 7 बजे चयनित स्कूल में उपस्थित होने के निर्दश दिए गए है। जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन के मार्गदर्शन एवं एडीपीसी रमसा जी एस पटैल, डीपीसी एस के कोष्ठी के सहयोग से बीईओ प्रतापनारायण, एएस मसराम, बीआरसी डी के पटैल, चंदन शर्मा अपनी टीम सहित सर्वे की तैयारियों में जुटे हुए है।

Tags :

जरूरी खबरें