Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

जुन्नारदेव पुलिस ने नाबालिग बालिका को सुरक्षित खोजकर परिजनों के किया सुपुर्द

आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर श्रीमती सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

नरसिंहपुर में यातायात थाना प्रभारी को दबंगई बताने वाले युवक का निकाला जुलूस किया न्यायालय में पेश

: गडरवारा, राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे हेतु डीपीआई के ओआई सी ने किया दौरा

Aditi News Team

Wed, Nov 10, 2021

गाडरवारा। 12 नवम्बर को जिले की चयनित शालाओं में होने वाले राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे 2021 हेतु लोक शिक्षण संचालनालय से नरसिंहपुर जिले के लिए नियुक्त ओ आई सी अमित गुप्ता ने गत दिवस साईंखेडा विकास खंड के स्कूलों का निरीक्षण किया। उपरोक्त जानकारी देते हुए डीईओ द्वारा गठित जिला मीडिया दल के सदस्य मधुसूदन पटैल ने बताया की अमित गुप्ता ने गाडरवारा में शा कन्या उ मा विद्यालय ,तपोवन विद्यालय ,आदित्य पब्लिक स्कूल ,क्राइस्ट चर्च स्कूल,न्यू ऐरा पब्लिक स्कूल ,न्यू एज पब्लिक स्कूल के अलावा शा हायर सेकेण्डरी विद्यालय बम्होरी कला एवं शासकीय हाईस्कूल बाँसखेडा का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान शालाओं में राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे की तैयारियो का जायजा लेते हुए छात्र छात्राओं से संवाद कर उन्हें प्रोत्साहित किया एवं सभी से 12 नवम्बर के दिन समय पर उपस्थित रहने के निर्देश भी दिए। निरीक्षणो के दौरान श्री गुप्ता के साथ प्राचार्य अनूप शर्मा, जयमोहन शर्मा ,शैलेन्द्र बक्शी साथ रहे। इसके अलावा निरीक्षण की गई शालाओं के प्राचार्य मुमताज खान, वेणीशंकर पटैल, प्रसन्न दुबे, नगेन्द्र त्रिपाठी सहित अन्य भी उपस्तिथ रहे।

Tags :

जरूरी खबरें