Tuesday 16th of June 2026

ब्रेकिंग

निरक्षर बंदियों को साक्षर करके किया जा रहा रिहा

जुन्नारदेव पुलिस ने नाबालिग बालिका को सुरक्षित खोजकर परिजनों के किया सुपुर्द

आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर श्रीमती सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

: एमपी टॉस्क पोर्टल पर नवीन आवेदन 30 जून तक

Aditi News Team

Sat, May 27, 2023
एमपी टॉस्क पोर्टल पर नवीन आवेदन 30 जून तक नरसिंहपुर, 27 मई 2023. अनुसूचित जाति/ जनजाति पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनांतर्गत शैक्षणिक वर्ष 2021- 22 के लिए एमपी टॉस्क पोर्टल पर आवेदन करने से वंचित रह गये विद्यार्थियों को नवीन आवेदन करने के लिए 30 जून 2023 तक के लिए पोर्टल खोले जाने के लिए आयुक्त अनुसूचित जाति विकास मप्र को लिखा गया है। इस संबंध में सभी शासकीय/ अशासकीय महाविद्यालयों, आईटीआई के प्राचार्यों को सूचित किया गया है वे अनुसूचित जाति- जनजाति पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनांतर्गत वर्ष 2021- 22 के लिए आवेदन करने के लिए शेष लाइन डिपार्टमेंट द्वारा विद्यार्थियों का प्रवेश डाटा पोर्टल पर अपलोड करने एवं विद्यार्थियों का आवेदन करने के लिए एमपी टॉस्क पोर्टल 30 जून 2023 तक के लिए खोलने की व्यवस्था की गई है। जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग नरसिंहपुर ने सभी अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्रों को सूचित किया है कि वे शासन द्वारा पोर्टल उपरोक्त तिथि तक के लिए खोला जा रहा है। पात्रता की श्रेणी में आने वाले सभी विद्यार्थी बढ़ाई गई तिथि के अनुसार आवेदन करना सुनिश्चित करें, ताकि शासन की मंशा के अनुरूप योजना का लाभ प्राप्त हो सके।

Tags :

जरूरी खबरें