: आर्य कृषि केंद्र की गोदाम से चोर 12 लाख की सामग्री चुराकर हुए रफूचक्कर
Mon, Nov 14, 2022
आर्य कृषि केंद्र की गोदाम से चोर 12 लाख की सामग्री चुराकर हुए रफूचक्करश्रीधाम समीपवर्ती ग्राम अतरिया स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय के बाजू से बनी आर्य कृषि केंद्र मे बीती रात्रि चोरों ने धावा बोलकर लगभग 12 लाख रुपए की कीटनाशक दवाइयां के साथसाथ विभिन्न कृषि संबंधी सामग्री से भरे कार्टूनों को चोर चुराकर रफूचक्कर हो गए प्रातःकाल कृषि केंद्र संचालक यशपाल आर्य घूमते हुए अपनी गोदाम के पास पहुंचे तो एक शटर खुली हुई देखकर दंग रह गए आनन-फानन में गोदाम के अंदर जाकर देखा तो देखते ही उनके होश उड़ गए क्योंकि गोदाम में कीटनाशक दवाइयों व कृषि संबंधी अन्य सामग्रियों से भरे हुए लगभग 12 लाख रुपए कीमत के कार्टून नदारद थे तत्काल घटना की जानकारी गोदाम मालिक ने पुलिस थाना गोटेगांव को दी जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल करने के उपरांत कृषि केंद्र संचालक यशपाल आर्य की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला कायम कर पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई परंतु सवाल यह उठता हैकि लगातार संपूर्ण क्षेत्र में दिन पर दिन बढ़ रही चोरी की वारदातें पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती बन गई है बढ़ती हुई चोरी की घटनाओं ने यह साबित कर दिया है कि अब चोरों के दिलो-दिमाग में पुलिस का खौफ लगभग लगभग खत्म हो गया है तभी तो वह जब चाहे जब बेखौफ होकर लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं चोरों के हौसले इस समय संपूर्ण क्षेत्र में बुलंदी पर हैं बढ़ती हुई चोरी की घटनाओं ने आमनागरिकों के दिन का चैन रातों की नींद हराम कर दी है नागरिकों को हर समय यही भय सताता रहता हैकि उनकी मेहनत पसीने की कमाई कोई चोर चुरा कर ना ले जाए क्षेत्रवासियों ने पुलिस प्रशासन से बढ़ती हुई चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाकर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोरों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्यवाही किए जाने की मांग की है ताकि आम नागरिकों का विश्वास पुलिस प्रशासन पर बना रहे।
: आरोपियो को पकड़ने के लिए सतना पहुंची पुलिस
Sun, Nov 13, 2022
(रीवा पुलीस) ने वृद्ध महिला के अंधे कत्ल का खुलासा (डिस्क्लोज ऑफ ब्लाइंड मर्डर) करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया गया। आरोपियों ने चोरी के इरादे से महिला के घर में प्रवेश किया था, जहां चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए वृद्ध महिला ने इन्हें देख लिया। इस बीच आरोपियों ने महिला के गले में बंधे मंगलसूत्र को खींचने की कोशिश की। तभी मंगलसूत्र छीनते वक्त आरोपियों ने गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी। वहीं घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। जिसके बाद बैकुंठपुर थाना पुलिस की टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आज घटना का खुलासा किया है।
आरोपियो को पकड़ने के लिए सतना पहुंची पुलिस
दरअसल 5 दिन पहले बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के मुडियारी गांव में पुलिस को वृद्ध महिला के हत्या की सूचना मिली थी। जिस पर मौके में पहुंची पुलिस की टीम ने भौतिक साक्ष्य जुटाकर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान आरोपियों की तलाश करते हुए पुलिस की टीम सतना पहुंची। जहां घटना को अंजाम देकर आरोपी अपने रिश्तेदार के यहां छुपा हुआ था, जिससे पूछताछ पर महिला की हत्या का खुलासा हुआ।
चोरी करने के इरादे में घुसे थे आरोपी: पुलिस
बताया जा रहा है कि आरोपी युवक वृद्ध महिला के पड़ोस में रहता था। उसने अपने साथी के साथ मिलकर महिला के घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने का प्लान बनाया और दोनों आरोपी महिला के घर में घुस गए। इस बीच चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए वृद्ध महिला ने आरोपियों को देख लिया और तब आरोपियों के द्वारा महिला की हत्या कर दी गई।
महिला ने आरोपियों को चोरी करते वक्त देख लिया
पुलिस ने बताया कि जब आरोपी चोरी की वारदात के इरादे से महिला के घर में घुसे थे, तो उन्हें पता था कि घर सुनसान है और घर में वृद्ध महिला के अलावा कोई नहीं है। जिसकी वजह से वह आसानी से चोरी की वारदात को अंजाम दे सकते हैं। लेकिन जब महिला ने आरोपियों को देख लिया था। आरोपी महिला की हत्या करने के बाद सोने चांदी के जेवरात सहित 700 रूपये नगदी लेकर मौके से फरार हो गए थे।
संदेह के बाद पकड़ में आये आरोपी
पुलिस का कहना है कि घटना के बाद पड़ोस में रहने वाले युवक पर लोगों ने संदेह जताया। तब पुलिस की टीम ने युवक की तलाश शुरू की, जो अपने रिश्तेदार के यहां सतना में घूम रहा था। जिसे पुलिस की टीम ने पकड़ लिया, तो उसने घटना से जुड़े सारे राज खोल दिए और उसका सहयोग करने वाले एक अन्य आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
: NDPS एक्ट के 03 पूर्व आरोपी की चेकिंग
Sun, Nov 13, 2022
01) NDPS एक्ट के तहत 01 प्रकरण में 01 आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 74 हरे गांजे के पौधे वजनी 302 किलो 680 ग्राम कीमती 3026800/-रुपए के जब्त
02) 08 प्रकरण, 68 ली. अवैध शराब कीमती 5270/- रू. ज़ब्त।
03) अवैध मादक पदार्थ का नशा कराने वाले 03 स्थानों की चेकिंग।
04) शराब पीने/ पिलाने वाले 21 संदिग्ध स्थानों की चेकिंग।
05) NDPS एक्ट के 03 पूर्व आरोपी की चेकिंग।
06) आम जनमानस को जागरूक करने के लिए 14 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।किसी भी व्यक्ति के पास नशे के संबंध में कोई जानकारी हो तो पुलिस कन्ट्रोल रूम बड़वानी के मोबाईल नम्बर 7049101016 व 100 नम्बर पर इसके विषय में सूचना दे सकते है। सूचना देने वाले का नाम व पता गोपनीय रखा जावेगा। ताकि प्राप्त सूचना पर प्रभावी कार्यवाही की जावेगी। सही सूचना देने वाले को विधिवत कार्यवाही के पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरूस्कृत किया जावेगा।