: बेलबाग पुलिस का जुए के फड पर छापा, 7 जुआडी गिरफ्तार, नगद 8 हजार 450 रूपये एवं 5 मोबाईल जप्त
Tue, Nov 15, 2022
बेलबाग पुलिस का जुए के फड पर छापा, 7 जुआडी गिरफ्तार, नगद 8 हजार 450 रूपये एवं 5 मोबाईल जप्तथाना प्रभारी बेलबाग सुश्री प्रियंका केवट ने बताया कि आज दिनॉक 15-11-22 को शाम लगभग 6-45 बजे विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर आकांक्ष अस्पताल के पास झोपड़ी के पीछे बिजली के खम्बे के नीचे जुआ खेलते हुये राहुल ठाकुर एव अमन उर्फ काली सोनकर , दोनो निवासी आकंाक्षा अस्पताल के सामने, अनमोल सोनकर, दीपेश सोनकर, दोनों निवासी खटीक मोहल्ला, अमन सोनकर, अनमोल सोनकर, करण सोनकर, निवासी घमापुर चौक के पास को ताश पत्तेां पर हारजीत का दांव लगाकर जुआ खेलते हुये रंगे हाथ पकडा गया कब्जे से नगद 8 हजार 450 रूपये एवं 5 एन्ड्राईयड मोबाईल जप्त करते हुये सभी के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है। *उल्लेखनीय भूमिका-* जुआडियों को रंगे हाथ पकडने में प्रधान आरक्षक मनोज विश्वकर्मा, प्रेम विश्वकर्मा, शिवशंकर यादव, सत्येन्द्र यादव, मनीष बघेल, दीपक मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही। *आटो में अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेण्डर से गैस रिफलिंग करते आरोपी गिरफ्तार, घरेलू गैस सिलेण्डर, इलेक्ट्रानिक तराजू एवं विधुत मोटर तथा गैस रिफलिंग के नगदी 480 रूपये जप्त* थाना प्रभारी गोहलपुर श्री विजय तिवारी ने बताया कि आज दिंनाक 195-11-22 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि चण्डालभाटा टा्रंसपोर्ट नगर मे प्रेम आटो मोबाईल के पास कंजड मोहल्ला बेलबाग निवासी रूपेश जाट घरेलू गैस सिलेण्डर से सवारी आटो में अवैध रूप से रिफिलिंग कर रहा है। सूचना पर तत्काल दबिश दी गयी, गैस रिफिलिंग करा रहा आटो चालक पुलिस को देखकर भाग गया। कंजड मोहल्ला निवासी रूपेश जाट उम्र 29 वर्ष को अभिरक्षा में लेते हुये 1 घरेलू गैस सिलेण्डर, 1 इलेक्ट्रानिक तराजू, 1 विधुत मोटर, तथा गैस भराई के नगद 480 रूपये जप्त करते हुये रूपेश जाट के विरूद्ध धारा 285, 34 भादवि एवं 3, 7 ईसी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी है।*उल्लेखनीय भूमिका-* आरोपी को घरेलू गैस सिलेण्डर से आटो में गैस रिफलिंग करते हुए रंगे हाथ पकड़ने में उप निरीक्षक लवकुश साकेत, प्रधान आरक्षक मनीष, सादिक, आरक्षक धीरेन्द्र एवं अजय की सराहनीय भूमिका रही।
: पिता भाई एवं मामा के विरूद्ध अमानत में ख्यानत का प्रकरण दर्ज
Tue, Nov 15, 2022
पिता भाई एवं मामा के विरूद्ध अमानत में ख्यानत का प्रकरण दर्जथाना माढेाताल में श्रीमति श्रद्धा पटेल उम्र 30 वर्ष निवासी विजय नगर ने लिखित शिकायत की कि उसकी शादी वर्ष 2012 में नगना सूरतलाईन निवासी कपिलेश पटेल से हुई थी। विवाह के पश्चता हम दोनेां मंे आपसी मदभेद होना शुरू हो गये थे जिसके चलते वह कई बार वह अपने मायके में रहने चली जाती थी। उसके पिता रोकड पटेल एवं भाई सचिन निवासी एसबीआई चौक तथा मामा रामशंकर निवासी खजरी खिरिया ने उसके नाम से थाना एवं वरिष्ठ अधिकारी कार्यालयों में शिकायत दर्ज करायी थी कि उसके पति ने उसका गर्भपात कराया है एवं उसके पति व पति के परिवार वालों द्वारा दहेज के लिये प्रताडित किया जाता है जो कि सत्य नहीं है। उसके पिता, मामा, एवं भाई उस पर दबाव डालकर उसे थाने लेकर गये थे जहॉ पर उसने अपने पति एवं पति के परिवार वालों के विरूद्ध कोई भी अनावश्यक बाते नहीं लिखवाई । उसके पिता, मामा एवं भाई ने उसे भडकाकर एवं दबाव डलवाकर उसके पति के घर में रखे नगद 8 लाख रूपये मंगवा लिये एवं उसके पति केें ज्वाईट एकाउंट से लगभग 180 तोला सोना भी निकलवाकर उसके पिता, मामा एंव भाई ने स्वयं के पास रख लिया, कुछ दिनेा बाद उसे पता चला कि उसके पति के विरूद्ध जिला न्यायालय में दहेज प्रताडना एंव अन्य मुकदमें दर्ज किये गये है, उसके पिता रोकड पटेल, भाई सचिन एवं मामा रामशंकर से इस बात का विरोध किया तो तीनो ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। उसे 4 दिन तक कमरे मे बंद कर भूखे रखा वह किसी तरह अपनी जान बचाकर घर से भागी। उसे जानकारी मिली कि उसके पिता, भाई एवं मामा उसे जान से मारने के लिये तलाश कर रहे है जो उसके पति की सम्पत्ति हडपना चाहते हैं, तथा उसकी हत्या कर इलजाम उसके पति एंव पति के परिवार वालों पर लगाना चाहते है। उसके अपने पति, भाई एवं मामा ने उसके पति की झूठी शिकायतें की है क्योंकि न ही उसका कभी गर्भपात हुआ है और न ही उसे ससुराल वालों ने कभी दहेज के लिये प्रताडित किया गया है। उसके पिता , भाई एंव मामा उसके पति की जमीन अपने नाम करवाने हेतु दबाव बना रहे थे जब उसके पति ने तीनों की बात नहीं मानी तो उसे माध्यम बनाकर उसके पति एवं पति के परिजनांे को झूठी शिकायत कर परेशान किया है, इसके साथ ही एक झूठा प्रकरण न्यायालय में दर्ज करवा दिया है।जून 2021 में वह मायके मे रहने गयी थी तब नगद 8 लाख रूपये एवं 180 तोला सोना अपने पिता के घर ले कर गयी जो उसके पिता, भाई एवं मामा ने रख लिया है, वापस नहीं कर रहे हैं, वापस मांगने पर गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी देते है।शिकायत पर पिता, भाई एवं मामा के विरूद्ध धारा 294,406,506,34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विेवेचना मंे लिया गया।
: अवैध उत्खनन मामले में वन विभाग द्वारा पोकलेन मशीन की गई जप्त
Tue, Nov 15, 2022
गुना कलेक्टर श्री फ्रेंक नोबल ए., वनमण्डाधिकारी गुना श्री हेमन्त कुमार रायकवार के निर्देशन एवं उप वनमण्डलाधिकारी श्री सर्वेश सोनवानी के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र गुना दक्षिण के अंतर्गत सह परिक्षेत्र बजरंगढ की बीट गेडाबर्रा के वन क्षेत्र कक्ष क्रमांक आर.एफ. 125 में मुखबिर की सूचना के आधार पर वनस्टाफ द्वारा बड़ी कार्यवाही की गयी। पूरी रात लगातर 12 घण्टे चली कार्यवाही में अवैध उत्खनन करने के अपराध में संलिप्त एक पोकलेन मशीन जप्त की गयी। पोकलेन मशीन द्वारा मौका स्थल पर वन भूमि पर एक गड्डा खुदा हुआ पाया गया। गड्डे के पास ही पोकलेन मशीन की चेन के निशान जमीन पर उभरे हुये पाये गये, जिसकी निशानदेही के आधार पर पोकलेन मशीन मिली। आरोपी मशीन को पेडो़ के पीछे छुपाकर अंधेरा का फायदा लेकर मौका स्थल से भाग गया, जिसकी तलाश जारी है। भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 26 (1) (छ) (ज), धारा 52 के अंतर्गत वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया। जप्त पोकलेन मशीन को थाना बजरंगढ़ में रखा गया।सम्पूर्ण कार्यवाही में विशेष रूप से सर्व श्री सर्वेश सोनवानी उप उनमण्डलाधिकारी गुना, विवेक चौधरी परिक्षेत्राधिकारी गुना दक्षिण, बाबूलाल धाकड वनपाल, हर्ष गौतम वनपाल, नन्दकिशोर शर्मा, रविन्द्र रघुवंशी, प्रगोद सिंह तोमर, इमरान मियां, कमलेश लोधा, देवेन्द्र गौर, अभिषेक ओझा, संतोष सोपरा, मनोज कुमार चौहान, रामनारायण लोधा, प्रमोद कुमार शर्मा, जितेन्द्र राणा, प्रहलाद शर्मा, नानू शर्मा, रवि रघुवंशी वनरक्षक सहित अन्य स्टाफ सहरानीय योगदान रहा।