Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

: कर्मशियल गैस सिलेण्डर में घरेलू गैस सिलेण्डर से अवैध रूप से गैस रिफ्लिंग करते आरोपी गिरफ्तार, 4 कमर्शियल एवं 4 घरेलू गैस सिलेण्डर, 2 तौल कांटे, 1 नोजल जप्त

Aditi News Team

Thu, Nov 17, 2022
कर्मशियल गैस सिलेण्डर में घरेलू गैस सिलेण्डर से अवैध रूप से गैस रिफ्लिंग करते आरोपी गिरफ्तार, 4 कमर्शियल एवं 4 घरेलू गैस सिलेण्डर, 2 तौल कांटे, 1 नोजल जप्त थाना प्रभारी गोरखपुर श्री एस.पी.एस. बघेल ने बताया कि आज दिनॉक 17-11-22 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि सेठीनगर गुप्तेश्वर के पास एक व्यक्ति घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडरों में गैस रीफ्लिंग का काम कर रहा है सूचना पर सेठी नगर गुप्तेश्वर में मुखबिर के बताये स्थान पर उप निरीक्षक आर.के. द्विवेदी , आरक्षक रमेश रजक, एवं प्रदीप दुबे द्वारा दबिश दी गयी जहॉ एक व्यक्ति व्यावसायिक गैस सिलेण्डरों में नोजल की सहायता से घरेलू गैस सिलेण्डर से गैस रीफ्लिंग कर रहा था, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम मोहित माली उम्र 27 वर्ष निवासी सेठीनगर गुप्तेश्वर गोरखपुर बताया । आरोपी द्वारा ज्वलनशील पदार्थ का उपेक्षापूर्ण तरीके से नोजल का उपयोग करते हुए कमर्शियल गैस सिलेण्डर में घरेलू गैस सिलेण्डर सेें गैस भरना पाये जाने पर मोहित माली के कब्जे से इंडेन कम्पनी के कमर्सियल उपयोग के चार नग गैस सिलेण्डर जिनमें दो भरे एवं दो खाली हैं, इंडेन कंपनी के घरेलू उपयोग के चार नग गैस सिलेण्डर खाली, गैस सिलेण्डर तौलने के दो नग तौल कांटे, दोनों में ही दोनों किनारों पर हुक लगे हैं, एवं एक नग गैस रीफिल नोजल लोहे का जप्त करते हुये आरोपी के विरुद्ध धारा 285 भादवि एवं 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत कार्यवाही की गयी।

Tags :

जरूरी खबरें