Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर के ठेमी थाना अंतर्गत बीती रात ग्राम गुंदरई स्थित खेत में करंट लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज,कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लेकर घेरने की तैयारी में जुटी

मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की आशी चौकसे ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम इवेंट में जीता सिल्वर

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित मप्र दौरे एवं पुलिस प्रदर्शनी की तैयारियों को लेकर समीक्षा की

श्रम का सम्मान पद-प्रतिष्ठा से नहीं, मेहनत और सेवा से होता है

: सेल्फी लेते समय दाहिने ऑख के नीचे लगी थी गोली, प्रकरण दर्ज, आरोपी गिरफ्तार, अवैध पिस्टल जप्त

Aditi News Team

Thu, Nov 17, 2022
सेल्फी लेते समय दाहिने ऑख के नीचे लगी थी गोली, प्रकरण दर्ज, आरोपी गिरफ्तार, अवैध पिस्टल जप्त थाना प्रभारी गढा श्री राकेश तिवारी ने बताया कि दिनॉक 26-10-22 को गोली लगने से घायल रॉबिन जान उर्फ रॉबिन्सन उम्र 31 वर्ष निवासी मसीह कम्पाउंड प्रेमनगर को सिटी अस्पताल में भर्ती कराये जाने की सूचना पर पहुंची को पूछताछ पर रॉबिन्सन ने बताया कि दिनॉक 26-11-22 को रात 2-30 बजे से 3 बजे के बीच सेल्फी लेते समय पिस्टल चल गयी थी, जिससे दाहिने ऑख के नीचे चोट लगी थी। डॉक्टर द्वारा गनशॉट से चोट आना लेख किया गया है। ऑपरेशन उपरांत घायल को लगी बुलेट जप्त करते हुये घटना में प्रयुक्त पिस्टल के सम्बंध मे पूछताछ करने पर कोई लायसेंस नहीं होना बताया। घायल के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद घटना में प्रयुक्त पिस्टल जप्त करते हुये सम्पूर्ण जांच पर राबिन जॉन उर्फ रॉबिनसन को सेल्फी लेते हुये अवैध देशी पिस्टल से गोली लगना पाये जाने पर धारा 336, 338, भादवि एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये रॉबिन्सन को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तारी करते हुये विवेचना में लिया गया है।

Tags :

जरूरी खबरें