Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

जुन्नारदेव पुलिस ने नाबालिग बालिका को सुरक्षित खोजकर परिजनों के किया सुपुर्द

आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर श्रीमती सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

नरसिंहपुर में यातायात थाना प्रभारी को दबंगई बताने वाले युवक का निकाला जुलूस किया न्यायालय में पेश

: Narsinghpur 690 किलोग्राम महुआ लाहन व 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद,अवैध मदिरा के 5 प्रकरण दर्ज

Aditi News Team

Sat, Feb 13, 2021

नरसिंहपुर। कलेक्टर वेद प्रकाश के निर्देशों के परिपालन में जिले में अवैध मदिरा के संग्रहण, परिवहन व विक्रय के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत गुरूवार को करेली के हनुमान वार्ड, राजेन्द्र वार्ड, गणेश वार्ड एवं ग्राम जोहरिया में सामूहिक दबिश देकर 690 किलोग्राम महुआ लाहन (शराब बनाने का कच्चा माल) व 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद की गई। जब्त की गई सामग्री एवं मदिरा का अनुमानित मूल्य 35 हजार 500 रूपये है। महुआ लाहन का सेंपल लेकर मौके पर विनष्टीकरण की कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान अवैध मदिरा से संबंधित 5 प्रकरण दर्ज किये गये। ये प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के प्रावधानों के तहत दर्ज किये गये।
   अभियान जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती अम्रता जैन व सहायक जिला आबकारी अधिकारी डीसी चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है। दबिश की कार्रवाई के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक रवीन्द्र जैन, दिग्विजय परस्ते, आबकारी मुख्य आरक्षक सदर सिंह बरकड़े, आबकारी आरक्षक गोपाल राजपूत, नवल ठाकुर, दीपांशु चौकसे, नगर सैनिक एवं थाना करेली का स्टाफ मौजूद था।

Tags :

जरूरी खबरें