Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

जुन्नारदेव पुलिस ने नाबालिग बालिका को सुरक्षित खोजकर परिजनों के किया सुपुर्द

आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर श्रीमती सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

नरसिंहपुर में यातायात थाना प्रभारी को दबंगई बताने वाले युवक का निकाला जुलूस किया न्यायालय में पेश

: नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव के निर्देशन में साईबर सेल को सफलता, लगभग 8 लाख मूल्य के गुम 75 मोबाईल, तलाश कर धारकों को सौपे गए

Aditi News Team

Wed, Mar 3, 2021

नरसिंहपुर। जिला के अंतर्गत मोबाईल धारकों के मोबाईल गुम होनें के प्राप्त आवेदनों एवं सूचना पर गंभीरता से कार्यवाही करते हुये पुलिस अधीक्षक, नरसिंहपुर श्री विपुल श्रीवास्तव के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक, श्री सुनील शिवहरे के मार्गदर्शन में साईबर सेल के अधिकारी एवं कर्मचारियों की विशेष टीम गठित की जाकर गुम मोबाईलों के तलाश एवं पतासाजी हेतु निर्देशित किया गया था।
साईबर सेल की गठित टीम द्वारा तकनीकी माध्यमों से गुम मोबाईलों की पतासाजी की गयी जिसके परिणाम स्वरूप लगभग 8 लाख कीमत के 75 गुम मोबाईल वरामद करनें में सफलता प्राप्त की गयी है। उक्त गुम मोबाईलो को विभिन्न स्थानों से वरामद किया गया है। उक्त मोबाईल की वरामदगी हेतु भी विशेष टीमों का गठन किया गया था। उक्त सभी वरामद 75 मोबाईलों को आज दिनांक 03.03.2021 को पुलिस श्री विपुल श्रीवास्तव एवं अति. पुलिस अधीक्षक, श्री सुनील शिवहरे द्वारा संबंधित मोबाईल धारकों को सौपे गये है। मोबाईल धारको द्वारा उनके गुम मोबाईल वापस मिलनें पर उनके चेहरे खुशी से खिल गए एवं उनके द्वारा पुलिस प्रशासन को धन्यवाद दिया जाकर पुलिस प्रशासन की कार्यवाही की सराहना की गयी है।
गुम मोबाईल की पतासाजी में मुख्य भूमिका साईबर सेल में पदस्थ आरक्षक संजय ठाकुर, आरक्षक धारा सिंह, महिला आरक्षक कुमुद पाठक, महिला आरक्षक सुप्रिया गोहिया, आरक्षक भास्कर एवं आरक्षक अभिषेक सूर्यवंशी, की मुख्य भूमिका रही है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा साईबर सेल, नरसिंहपुर के सभी उक्त सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करनें की घोषणा की है।

Tags :

जरूरी खबरें