Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

जुन्नारदेव पुलिस ने नाबालिग बालिका को सुरक्षित खोजकर परिजनों के किया सुपुर्द

आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर श्रीमती सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

नरसिंहपुर में यातायात थाना प्रभारी को दबंगई बताने वाले युवक का निकाला जुलूस किया न्यायालय में पेश

: जबलपुर,ग्राम घाना में नर्मदाघाट पर खनिज विभाग की कार्यवाही<br>सात डम्फर रेत जप्त, एक नाव नष्ट की गई

Aditi News Team

Wed, Mar 17, 2021

जबलपुर। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के निर्देशानुसार खनिज विभाग के अमले द्वारा ग्राम घाना स्थित नर्मदा तट पर आकस्मिक कार्यवाही कर अवैध रूप से उत्खनित सात डम्फर रेत जप्त की गई है तथा नदी से रेत निकालने में प्रयुक्त एक नाव को नष्ट कर दिया गया है।
खनिज निरीक्षक देवेन्द्र पटले के मुताबिक ग्राम घाना के नर्मदा तट पर की गई यह कार्यवाही रेत के अवैध उत्खनन की मिली शिकायत के आधार पर की गई। उन्होंने बताया कि  मौके पर जाँच के दौरान दद्दा घाट के पास नावों के द्वारा रेत का खनन किया जा रहा था। मौक़े पर जाँच दल को देख अवैध खनन कर्ता नावों से नदी के दूसरी ओर भाग गए। दल द्वारा रेत खनन में संलिप्त एक नाव को निकाला गया तथा मौके पर नष्ट किया गया। कार्यवाही के दौरान आस पास के लोगों द्वारा बताया गया की स्थानीय लोगों द्वारा रेत खनन का कार्य किया जाता है। खनिज निरीक्षक के अनुसार पूर्व में भी इस स्थान के समीप ललपुरघाट में 15 नावों को नष्ट किया गया था। आज की कार्यवाही में सात डम्फर रेत जप्त कर जिले के वैध ठेकेदार आराध्या लॉजिस्टिक्स को सुपुर्दगी में दिया गया। खनिज निरीक्षक देवेंद्र पटले, अभिषेक पटले, दीपा वरवारे, थाना प्रभारी तिलवारा एवं नगर सैनिकों के साथ की गयी।

Tags :

जरूरी खबरें