Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

जुन्नारदेव पुलिस ने नाबालिग बालिका को सुरक्षित खोजकर परिजनों के किया सुपुर्द

आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर श्रीमती सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

नरसिंहपुर में यातायात थाना प्रभारी को दबंगई बताने वाले युवक का निकाला जुलूस किया न्यायालय में पेश

: नरसिंहपुर,परिवहन नियमों के उल्लंघन पर तीन वाहन जब्त

परिवहन नियमों के उल्लंघन पर तीन वाहन जब्त नरसिंहपुर। कलेक्टर श्री रोहित सिंह के निर्देश पर परिवहन नियमों के विरूद्ध संचालित वाहनों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गुरूवार को जिला परिवहन कार्यालय की टीम द्वारा परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वाले तीन वाहन क्रमांक एमपी 20 एचबी 0506, एमपी 20 एचबी 3415 और एमपी 20 जीए 8295 को जब्त कर जिला परिवहन कार्यालय में खड़ा किया गया है। इन प्रकरणों में मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। ओव्हर लोड गिट्टी व बगैर ईटीपी के तीन वाहन जब्त,संयुक्त टीम द्वारा की गई कार्रवाई नरसिंहपुर, 29 अप्रैल 2022. कलेक्टर श्री रोहित सिंह के निर्देश पर परिवहन नियमों के विरूद्ध संचालित वाहनों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गुरूवार को खनिज, पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वाले तीन वाहनों के विरूद्ध कार्रवाई की गई। इस सिलसिले में संयुक्त टीम ने गोटेगांव तहसील के लाठगांव में ओव्हर लोड गिट्टी का एक वाहन और तेंदूखेड़ा में ओव्हर लोड गिट्टी का एक वाहन व बगैर ईटीपी के एक वाहन को जब्त किया गया। जब्तशुदा तीनों वाहन पुलिस अभिरक्षा में खड़े किये गये। कार्रवाई के दौरान एसडीएम श्रीमती निधि सिंह गोहल, खनिज अधिकारी श्री ओपी बघेल, अन्य अधिकारी व पुलिस का अमला मौजूद था। स्वच्छता के बारे में जागरूकता बढ़ाने नगरीय निकायों में बनाई गई मानव श्रृखंला नरसिंहपुर।. स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के अंतर्गत कलेक्टर श्री रोहित सिंह के निर्देशानुसार स्वच्छता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए जिले में विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में जिले के नगरीय निकायों में शुक्रवार को मानव श्रृखंला बनाई गई। नगरीय निकाय नरसिंहपुर के विभिन्न वार्डों में मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को अपने आसपास साफ- सफाई रखने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान वार्डों में सफाई कर्मियों द्वारा उत्साह के साथ साफ- सफाई की गई। नोडल अधिकारियों ने स्वच्छता अभियान के कार्यों का अवलोकन किया।

Tags :

जरूरी खबरें