Thursday 18th of June 2026

ब्रेकिंग

पुलिस ने चुरायी हुई 4 मोटर सायकिलें जप्त

बनेगा आधुनिक मास्टर प्लान,प्रहलाद सिंह पटेल

बंदियों ने किया सामूहिक योग अभ्यास

पत्रकारों ने इसे जनहित की जीत बताया,पत्रकारों ने किया मंत्री जी का आभार व्यक्त "बड़े बे आबरू होकर तेरे कूचे से हम निकले

गाडरवारा पुलिस नही पकड़ पाई अभी तक चोरो को,अनाज चोर सक्रिय,जिम्मेदार पुलिस अधिकारी ध्यान दे

: नरसिंहपुर,कलेक्टर ने ली एक जिला- एक उत्पाद संबंधी बैठक,कृषि वैज्ञानिकों एवं किसानों की परिचर्चा का हुआ आयोजन

Aditi News Team

Fri, Oct 8, 2021

नरसिंहपुर, 08 अक्टूबर 2021. एक जिला- एक उत्पाद के अंतर्गत गाडरवारा दाल एवं करेली गुड़ की ब्रांडिंग कर बढ़ावा देने के लिये कलेक्टर श्री रोहित सिंह और सीईओ जिला पंचायत की मौजूदगी में कृषि वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों और जिले के किसानों की परिचर्चा का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र नरसिंहपुर में शुक्रवार को किया गया। इस दौरान गाडरवारा दाल एवं करेली गुड़ को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव एवं संबंधित बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम में गाडरवारा दाल उत्पादक कृषकों की क्षमतावर्धन के संबंध में उपयोगी परामर्श दिया गया। यह आयोजन सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन- आत्मा के अंतर्गत किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के तत्वावधान में किया गया। इस मौके पर उप संचालक कृषि श्री राजेश त्रिपाठी, कृषि वैज्ञानिक और किसान मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें