Tuesday 16th of June 2026

ब्रेकिंग

जुन्नारदेव पुलिस ने नाबालिग बालिका को सुरक्षित खोजकर परिजनों के किया सुपुर्द

आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर श्रीमती सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

नरसिंहपुर में यातायात थाना प्रभारी को दबंगई बताने वाले युवक का निकाला जुलूस किया न्यायालय में पेश

: दिल्ली, आजादी अमृत चाय पारंपरिक, इलायची, अदरक और मसाला फ्लेवर में लॉन्च की गई

Aditi News Team

Sun, Oct 24, 2021

आज़ादी अमृत चाय संसद के टी-बोर्ड काउंटर, ट्राइफेड आउटलेट्स, उद्योग भवन और केंद्र सरकार के अन्य कार्यालयों में खुदरा बिक्री के लिए जल्द ही उपलब्ध होगी

दिल्ली। भारी उद्योग मंत्रालय के तहत चाय क्षेत्र में एक केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम मेसर्स एंड्रयू यूल एंड कंपनी लिमिटेड भारत की आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए पारंपरिक, इलायची, अदरक और मसाला फ्लेवर में आजादी अमृत चाय की एक श्रृंखला लेकर आया है। केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने शुक्रवार को आजादी अमृत चाय का शुभारंभ किया। यह जल्द ही खुदरा बिक्री के लिए 75 रुपये प्रति 100 ग्राम पैक के शुरुआती मूल्य पर संसद के टी बोर्ड काउंटर, ट्राइफेड आउटलेट, उद्योग भवन और केंद्र सरकार के अन्य कार्यालयों में उपलब्ध होगी।158 साल पुरानी कंपनी मेसर्स एंड्रयू यूल एंड कंपनी लिमिटेड के पास असम और पश्चिम बंगाल में फैले 15 चाय बागान हैं, जिनमें करीब 14000 कर्मचारी हैं। इसके सभी उद्यान 100 वर्ष से अधिक पुराने हैं, जो 110 लाख किलोग्राम उच्च गुणवत्ता, सीटीसी, पारंपरिक, हरी और सफेद चाय का उत्पादन करते हैं।

Tags :

जरूरी खबरें