Monday 15th of June 2026

ब्रेकिंग

आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर श्रीमती सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

नरसिंहपुर में यातायात थाना प्रभारी को दबंगई बताने वाले युवक का निकाला जुलूस किया न्यायालय में पेश

गाडरवारा नगर मंडल की बैठक राज राजेश्वरी होटल में संपन्न

: ग्रीष्मकालीन मूंग के साथ चना, मसूर, सरसों के उपार्जन की व्यवस्थाएँ दुरुस्त रहें : कृषि मंत्री श्री पटेल

Aditi News Team

Tue, Apr 18, 2023
25 अप्रैल को 253 कृषि अधिकारियों को मिलेंगे नियुक्ति-पत्र ग्रीष्मकालीन मूंग समर्थन मूल्य पर 7755 रूपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी जायेगी कृषि मंत्री ने विभागीय समीक्षा की

किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने समर्थन मूल्य पर चना, मसूर, सरसों के साथ ग्रीष्मकालीन मूंग की उपार्जन व्यवस्थाएँ दुरुस्त रखने को कहा है। मंत्री श्री पटेल ने भोपाल में निवास कार्यालय पर विभागीय समीक्षा में यह निर्देश दिये। बताया गया कि आगामी 25 अप्रैल को 243 ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों और 10 वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किये जायेंगे। अपर मुख्य सचिव कृषि श्री अशोक वर्णवाल, एमडी मण्डी बोर्ड श्रीमती जी.व्ही. रश्मि, विशेष सहायक श्री डी.के. शर्मा और विभागीय अपर संचालक सहित अधिकारी उपस्थित थे।

कृषि मंत्री श्री पटेल ने आगामी खरीफ सीजन के लिये उर्वरक का अग्रिम भंडारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अग्रिम भंडारण और अग्रिम उठाव करने से किसानों को समय पर खाद मिलेगा। मंत्री श्री पटेल ने मण्डियों के आधुनिकीकरण के लिये भी आवश्यक सभी प्रबंध करने के निर्देश दिये हैं। बैठक में आगामी समय में हरदा में मूंग महोत्सव और श्रीअन्न महोत्सव के आयोजन संबंधी चर्चा भी हुई।

बताया गया कि प्रदेश में समर्थन मूल्य पर 2 लाख 11 हजार 711 मीट्रिक टन चना, 7 हजार 374 मीट्रिक टन मसूर एवं 12 हजार 446 मीट्रिक टन सरसों खरीदी की जा चुकी है। समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग का 7755 रूपये, मसूर 6 हजार रूपये, सरसों 5450 एवं चना 5335 रूपये प्रति क्विंटल की दर पर उपार्जन किया जा रहा है।

Tags :

जरूरी खबरें