: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने मे समिति द्वारा लघूधोग् प्रशिक्षण केंद्र का किया सुभारम्भ
Sun, Mar 26, 2023
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने मे समिति द्वारा लघूधोग् प्रशिक्षण केंद्र का किया सुभारम्भभोपाल । जनअभियान परिषद द्वारा गठित नगर विकास प्रस्फुटन समिति ने अमन सद्भावना शिक्षण प्रशिक्षण कल्याण समिति सेक्टर 2 संस्था द्वारा दिनांक 26 march को ,समय दोपहर 1 बजे ,सत्य साँई विद्यालय हॉल ,पीपलानी बी सेक्टर मेन रोड मैं महिलाओं को रोज़गार से संबंधित एक कार्यशाला (आर्टिफिशल ज्वेलरी बनाने की )आयोजित की जा रही है इस कार्यशाला का उद्देश्य महिलाओं को घर बैठे रोज़गार से जोड़ना है इस कार्यशाला मैं महिलाओं को फ़्री में ज्वेलरी बनाने का प्रशिक्षण /उसकी मार्केटिंग/मटीरियल समेत सभी विषयों की जानकारी विस्तार से दी जाएगीएवं इस कार्यशाला मैं पात्र चयनित प्रशिक्षणार्थियों को लगातार प्रशिक्षण के माध्यम से निपुण किया जाएगा ,उनका लगातार मार्गदर्शन भी किया जाएगा ताकि भविष्य मैं बे अपना रोज़गार स्थापित कर सकें ,अन्य रोज़गार के माध्यमों पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी अतः इस कार्यक्रम में आपकी उपस्थिति अनिवार्य है आपसे अनुरोध है आप इस कार्यशाला में अवश्य भाग लेकर अपना ज्ञानवर्धन करें अवम अपने सभी परिचित बहनों को इसकी जानकारी अवश्य दें उपस्थित होने वाली बहनों को -“आधार नम्बर,फ़ोन नम्बर,पता “लिखवाने के बाद ही कार्यशाला मैं पात्रता होगी कार्यक्रम रिस्पोंसर् श्रीमति सहाना खान कार्यक्रम संचालन अमन सदभावना शिक्षण प्रशिक्षण कल्याण समिति मध्यप्रदेश कि अध्यक्ष श्रीमती रेवती खांडेकर समिति सचिव् अनीता अहिरवार् पुष्पा जी ममता मस्तकर् कार्यक्रम समन्व्यक् श्रीमती लक्ष्मी मोरे कोषाध्यक्ष कमलेश रजक प्रदेश मिडिया प्रभारी विनोद चौकसे अदित्य् खांडेकर समिति के सभी वालेंटियर शामिल रहे।
: पाली में अल्पविराम कार्यक्रम आयोजित
Sun, Mar 26, 2023
पाली में अल्पविराम कार्यक्रम आयोजितगाडरवारा। गत दिवस क्षेत्र के साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पाली के प्राथमिक विद्यालय में आनंद विभाग की मास्टर ट्रेनर विप्रा मोदी द्वारा एक अल्पविराम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लोगों को राज्य आनंद संस्था के बारे में बताया गया और जीवन को कैसे आनंदित जीना है तथा अपने कार्य को कैसे आनंदित होकर करना है इस पर प्रकाश डाला गया । इसके अलावा अपने रिश्तो को कैसे मजबूत बनाना है और कैसे रिश्तो को निभाना है इस पर चर्चा की गई । इस अवसर पर ग्राम के महिला पुरुष बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। कार्यक्रम के आयोजन में शिक्षक सिराज अहमद सिद्दीकी एवं ब्रजेश श्रीवास का उल्लेखनीय सहयोग रहा।
: बगदरा में विदाई कार्यक्रम आयोजित
Sun, Mar 26, 2023
बगदरा में विदाई कार्यक्रम आयोजितगाडरवारा। गत दिवस साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बगदरा की शासकीय माध्यमिक शाला में कक्षा 8वी के छात्र छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की शुरूआत विद्या की देवी मां सरस्वती के पूजन से की गई। कार्यक्रम में 8 वी के बच्चों ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन एवं स्वामी विवेकानंद की तस्वीरें शाला को भेंट की। इस अवसर पर शाला के प्रधानपाठक टीकाराम कोरी, माध्यमिक शिक्षक राजेन्द्र गुप्ता, मदनगोपाल चौधरी एवं सहायक शिक्षक अनिल पटैल ने बच्चों को वार्षिक परीक्षाओ के लिए शुभाशीष देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।