: गाडरवारा, श्री सत्य साई सेवा संगठन जिला गाडरवारा एवं चीचली में संपन्न हुआ भक्त सम्मेल
Mon, Mar 27, 2023
श्री सत्य साई सेवा संगठन जिला गाडरवारा एवं चीचली में संपन्न हुआ भक्त सम्मेलगाडरवारा। भगवान बाबा की कृपा से विगत दिवस समिति चीचली में चीचली (नरसिंहपुर) एवं गाडरवारा (नरसिंहपुर) के भक्तों का संयुक्त रूप से भक्त सम्मेलन आयोजित हुआ। इस भक्त सम्मेलन में आदरणीय प्रांत अध्यक्ष महोदय अमित दुबे जी,राजेंद्र चौरे जी, मुकुल बोचरे जी सुनील अंबासेलकर , सी.एम. सिंह जी, कपिल खंडेलवाल एवं शैक्षिक समन्वयक (महिला) श्रीमती अपर्णा तिवारी, श्रीमती पुनीता उपाध्याय श्रीमती सुहासनी में ऋषि जी,कि गरिमामय उपस्थिति में सानंद संपन्न हुआ कार्यक्रम मे भगवान बाबा के संदेश मानव सेवा ही माधव सेवा के वारे मे वताया गया जिले की साईखेडा,गाडरवारा ,सीरेगांव,चीचली ,व सभी समितियों एवम भजन मंडली के 600 भक्त उपस्थित रहे कार्यक्रम की मुख्य विशेषता यह रही की कार्यक्रम मोवाइल पूर्णता वर्जित रहे सभी भक्तो के मोवाइल काउंटर पर जमा करा लिये गये थे, साथ ही पानी के लिए डिस्पोजल का उपयोग भी नही किया गया |
: सालीचौका में जनसमस्याओ को लेकर धरना प्रदर्शन संपन्न
Sun, Mar 26, 2023
जनसमस्याओ को लेकर धरना प्रदर्शन संपन्नhttps://youtu.be/gZvP6yo9ctsसालीचौका में क्षैत्र की जनसमस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर रेलवे स्टेशन के पास साईं मन्दिर के सामने किसान सभा के वरिष्ठ नेता एडवोकेट एल एन वर्मा की अध्यक्षता, एवं मध्य प्रदेश किसान सभा के प्रदेश महासचिव अखलेश यादव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष रामनारायण कुरारिया के मुख्य आतिथ्य में एक दिवसीय धरना, प्रदर्शन, आमसभा कर रेल्वे से संबंधित मांगों का ज्ञापन स्टेशन मास्टर नीलेश रॉय जीआरपी, आरपीएफ एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में मुख्य महाप्रबंधक के नाम सौंपा गया, एवं दूसरा ज्ञापन सालीचौका चौंकी प्रभारी पन्नालाल पाल को स्थानिय मांगो को लेकर मख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। प्रदेश महासचिव अखलेश यादव ने कहा भारी पुलिस बल की मौजूदगी में पूरे प्रदेश में सरकार की देखरेख में कर्ज एवं बिजली बकाया किसानों के साथ लूट हो रही है, सरकारी मंडियों में किसानों की लूट हो रही है यहां तक कि एमएसपी पर उनको उनकी फसलों की खरीद नहीं हो रही है ,आप देख रहे हो मंडियों में पिछली साल सरसों की कीमत 7500 थी इस वर्ष 40से 4200 हो गई है यह सरकार के संरक्षण में हो रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष रामनारायण कुरारिया ने कहा गेहूं एक माह पहले तक 3000 थी अब जब किसानो की फसल आई तो 1800रह गई है जो कि किसानो को बर्बाद करने की नीतियां लागू हो रही हैं, हर क्षैत्र में आम जनता का शोषण और कार्पोरेट हित में नीतियां बनाईं जा रही है। चिंता की बात है कि 15 से 29 साल के युवा 32 परसेंट है ना तो पढ़ाई कर रहे है ना कोई काम धंधा कर रहे हैं बस बेकार बैठे हुए हैं। खाली बैठे युवाओं में से 20 परसेंट काम की तलाश कर रहे हैं जिनमें से 2 .3 परसेंट युवा वक्त की बर्बादी कर रहे हैं, मध्य प्रदेश में सरकारी आंकड़ों के अनुसार 51हजार स्कूल घट गए बंद हो चुके हैं जबकि 213498 मंदिर बढ़ गए हैं मंदिरों का निर्माण किया जा रहा है, किताबों पर 40% की बढ़ोतरी कर दी है और पुरानी किताबें बंद कर दीं जिससे जिससे लोग अनपढ रहें।
मध्य प्रदेश किसान सभा गाडरवारा द्वारा निम्न मांगो से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया।1- साली चौका में शासकीय महाविद्यालय (कॉलेज) खोला जावे । 2- गाडरवारा को जिला बनाया जाए । 3- साली चौका स्वास्थ्य केंद्र में खाली पद भरते हुए महिला डॉक्टर की नियुक्ति की जावे। 4- साले चौका में 200 लोगों के बैठने लायक मीटिंग हॉल बनाया जाए, एवं सार्वजनिक शौचालय बनाया जाए । 5- प्रधानमंत्री सड़कों पर ओवरलोड डंपर के चलने पर तत्काल रोक लगाई जाए एवं क्षतिग्रस्त रोड़ों की मरम्मत की जावे । 6- साली चौका कृषि उपज मंडी नियमित संचालित की जावे । 7- गांव से गांव जोड़ने वाली रास्तों पर पुल पुलिया सहित रोड़ों का निर्माण किया जावे। 8- साली चौका रेलवे क्रॉसिंग हेतु वाहन ओवरब्रिज का निर्माण किया जावे । 9 - साली चौका में स्टेट बैंक शाखा खोली जावे । 10- गन्ना किसानों को रिकवरी के आधार पर भुगतान किया जावे । 11- साले चौका में सीएम राइस स्कूल खोला जावे । 12- अतिवृष्टि एवं ओलावृष्टि से क्षतिग्रस्त हुई फसलों का तत्काल सर्वे कर मुआवजा के साथ बीमा का लाभ दिलाया जावे।13- खेतों मजरे टोलों में बसे स्थाई निवासियों तक अटल ज्योति की लाइन पहुंचाई जाए।14- रेलवे गेट की जगह बन रहे अंडर ब्रिज से रेलवे लाइन किनारे निकलने रास्ता निकाली जाय।उक्त मांगो के समर्थन में बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं काग्रेस, बी एस पी, संयुक्त किसान मोर्चा, व्यापारी , सरपंच, जनपद अध्यक्ष राधा बाई कमलेश अहिरवार सहित आसपास के लोगों की उपस्थित रही ।आमसभा को देवेन्द्र वर्मा, पवन शुक्ला, एडवोकेट एन एस पटेल, भूपेन्द्र पटेल, करणसिंह अहिरवार, भूपेन्द्र पटेल, लालसाहब वर्मा, अभिनय ढीमोले, जनपद अध्यक्ष राधा बाई, छात्रा दुर्गा दीक्षित, पत्रकार बिक्रम राजपूत, बृजमोहन कौरव, नेपाल सिंह गुर्जर, बृजलाल अहिरवार, नन्हेलाल वर्मा, राजेंद्र राजपूत, मनीराम अहिरवार, नरेंद्र वर्मा, जगदीश पटेल, रामसिंह वर्मा द्वारा सम्बोधित कर शासन प्रशासन से शीघ्र जनसमस्याओं के निराकरण की मांग की गई। और जनप्रतिनिधियों को आगाह कराया कि भविष्य में रोड़ों पर उनका विरोध करने मजबूर न होना पड़े।
: युवा गरीबों को साथ लेकर आगे बढ़ें: राज्यपाल श्री पटेल
Sun, Mar 26, 2023
सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को विद्यार्थी ग्रामीण अंचल में पहुँचाये:
राज्यपाल राधारमण शिक्षा समूह के पुरस्कार एवं सम्मान समारोह में हुए शामिल
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने युवाओं से आह्वान किया है कि वंचित और पिछड़े क्षेत्रों में जाकर जन-समुदाय में जन-जागरण के प्रयास करें। उन्होंने कहा कि गरीब को आगे बढ़ाने में हाथ पकड़ कर साथ लेकर चलने के भाव से उनका सहयोग करें। यही राष्ट्र और समाज की सच्ची सेवा होगी। राज्यपाल श्री पटेल आज राधारमण शिक्षा समूह द्वारा आयोजित वार्षिक पुरस्कार एवं सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने 3 प्राध्यापक, 1 पूर्व छात्र और 6 विद्यार्थी को भी सम्मानित किया। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि राष्ट्र और समाज के विकास में युवाओं की महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी है। ज़रूरी है कि छात्र-छात्राएँ सामाजिक सरोकारों में प्रभावी योगदान दें। विद्यार्थी ग्रामीण अंचल में केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को पहुँचाने में सहयोग करें। सिकल सेल और टी.बी. जैसे रोगों के उन्मूलन प्रयासों के प्रति जन-मानस को सजग और सचेत करें। उन्होंने शिक्षा के साथ ही स्वास्थ्य के प्रति सजग होने की ज़रूरत बताई और विद्यार्थियों से कहा कि खान-पान के प्रति सावधानी रखें। स्वास्थ्य के लिए आवश्यक और मौसम अनुकूल आहार ही ग्रहण करें। कुछ भी खा लेने की प्रवृत्ति हानिकारक होती है। नियमित रूप से योग और व्यायाम करें। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि आज़ादी का अमृत महोत्सव राष्ट्र के अतीत के गौरव से वर्तमान पीढ़ी को परिचित और आज़ादी के सौ वर्षों की पूर्णता पर राष्ट्र के भविष्य निर्माण के लिए प्रतिबद्ध भावी पीढ़ी तैयार करने का प्रसंग है। जरूरी है कि युवा, विश्व के ज्ञान का केंद्र, समृद्धता और वीरता की मिसाल बनाने वाला भारत देश के परतंत्र होने के कारणों को समझें। राष्ट्र के लिए जीवन का बलिदान करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के भाव और भावनाओं को ग्रहण करें। मातृभूमि के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से प्रेरणा लेकर राष्ट्र के विकास में सहयोग करें। मध्यप्रदेश निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के अध्यक्ष डॉ. भरत शरण सिंह ने कहा कि जीवन में निरंतर प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि असफलता, नवाचार के प्रयासों का प्रतीक होती है। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए युवाओं में सदाचरण, अध्ययन शीलता, आशावाद, दृढ़ निश्चय और स्वस्थ शरीर का होना जरूरी है। समाजसेवी डॉ. अभिजीत देशमुख ने युवाओं को आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि निरंतर कौशल उन्नयन, विकास और नवाचार का आधार होता है। युवाओं से कहा कि सबके साथ और सहयोग से आत्मनिर्भर भारत निर्माण में सहयोग करें। भारतीय प्रबंध संस्थान इंदौर के निदेशक श्री हिमांशु राय ने कहा कि लक्ष्य के लिए पूर्ण क्षमता के साथ संकल्पित प्रयास ही व्यक्ति का स्वधर्म है। उन्होंने कहा कि नवाचार के लिए धन होने की अवधारणा निराधार है। वास्तविकता यह है कि नवाचार से धन मिलता है। धनार्जन के प्रयास आवश्यकता के लिए किए जाने चाहिए, इच्छाओं के लिए नहीं; क्योंकि इच्छाएँ अनियंत्रित होती हैं। नवाचार के लिए दृढ़ निश्चय के साथ कार्य करें। वही करें जो स्वयं को सही लगे। अन्य के विचारों से जीवन में उपलब्धि मिलती है, आत्म संतुष्टि नहीं मिलती है। उन्होंने कहा कि नवाचार के लिए असफलता के भय से मुक्त होना ज़रूरी है। परिश्रम के साथ ही पूर्ण क्षमता के साथ निरंतर प्रयास ही सफलता का आधार है। प्रारम्भ में समूह के चेयरमेन श्री राधारमण सक्सेना ने स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने बताया कि समूह शिक्षा के प्रकाश को फैलाकर राष्ट्र निर्माण के पथ पर आगे बढ़ रहा है। समूह का प्रयास है कि आधुनिकतम शिक्षा और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के आधार पर विश्व-स्तरीय शिक्षा संस्थान की स्थापना की जाए। डॉ. अनुराग जैन ने आभार माना। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारम्भ किया। अतिथियों को शाल, श्रीफल, पौधा और स्मृति-चिन्ह भेंट किए गए।