: गाडरवारा, सत्य सांई सेवा समिति द्वारा लगाया गया मेडिकल केम्प और व्रहद नारायण सेवा की
Mon, Nov 27, 2023
सांई समिति गाडरवारा द्वारा लगाया गया मेडिकल केम्प और व्रहद नारायण सेवा की
गाडरवारा।श्री सत्य साई सेवा समिति गाडरवारा द्वारा आज दिनांक 26-11-23 दिन रविवार को ग्राम सेवा हेतु चयनित ग्राम घूरपुर में मेडिकल केम्प एवं वृहद नारायण सेवा सम्पन्न की गई इस कार्यक्रम की शुरुआत पालकी यात्रा से की गई जिसमें समस्त ग्रामवासी भी सम्मलित रहे तत्पश्चात मेडिकल कैम्प आयोजित किया गया जिसमें 60 पुरुष एवं 99 महिला वृद्ध जन लाभान्वित हुए ।इसके साथ वृहद नारायण सेवा की गई जिसमे 1150 लोगों ने भगवान की प्रसाद को ग्रहण करने का सौभाग्य मिला। इस कार्यक्रम में प्रान्त के सह सेवा समन्वयक पुरुष ,महिला, युवा समन्वयक , प्रान्त आई टी टीम समन्वयक , जिलाध्यक्ष गाडरवारा एवं समस्त समिति सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। भगवान की महा मंगल आरती के साथ आज की यह सेवा स्वामी के चरणों मे समर्पित की गई ।
: गाडरवारा, 934 वे सप्ताह हुआ पोधारोपण
Mon, Nov 27, 2023
934 वे सप्ताह हुआ पोधारोपणगाडरवारा।जन्मोत्सव पर पौधारोपण करती आ रही कदम संस्था का साप्ताहिक पौधारोपण अभियान का 934 वें सप्ताह का पौधारोपण एन.पी.एस. स्कूल के पीछे नालंदा स्कूल प्रांगण में संपन्न हुआ । जिसमें - कुमारी काजोल वसा ,कुमारी यशी आरसे, कुमारी अनन्या दुबे,कुमारी श्वेता नौरिया ,श्रीमती भावना मिश्रा , श्रीमती राधा गोस्वामी ,कुमारी वंशिका केवट के जन्म दिवस के अवसर पर ऍव श्रीमती शिल्पी सुदर्शन जी गुप्ता की शादी की सालगिरह पर पौधा रोपित हुआ ।
पौधा रोपित करने वाले सभी को कदम साथियों ने गायत्री मंत्र व महामृत्युंजय मंत्र के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं दीं ।
इस अवसर पर कदम साथियों के अलावा नगर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की ।
: नरसिर। सिंहपुर क़े अंतर्गत आने वाले ग्राम निवारी पान मे खेल कूद प्रतियोगिता आयोजित
Sun, Nov 26, 2023
संदीप राजपूत नरसिंहपुर
नरसिंहपुर । आज दिनांक 26/11/2023 को संच सिंहपुर क़े अंतर्गत आने वाले ग्राम निवारी पान मे खेल कूद प्रतियोगिता आयोजित कि गई जिसमें सर्वप्रथम माता सरस्वती, भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजन अर्चन किया गया,पश्चात वंदना का कार्यक्रम हुआ।खिलाड़ियों से परिचय के उपरांत खेल कबड्डी दौड़, लम्बी कूद, ऊंची कूद प्रतियोगिता आयोजित कि गई जिसमें संच सिंहपुर समिति सूर्यपृकाश स्वामी अध्यक्ष, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्राचार्य , संकुल क़े प्राचार्य आनंद शर्मा मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित हुए। अंचल एकल विद्यालय ग्राम निवारी पंचायत के सरपंच महोदय महेश कुमार दीक्षित नरसिंहपुर से श्यामलाल उईक अंचल प्राथमिक शिक्षा प्रमुख एवं अंचल से जगदीश नौरिया एवं संच प्रमुख लेखराम नौरिया, संच बरमान से राकेश लोधी,संच करेली के समस्त आचार्य एवं आचार्या नन्हे मुन्ने बच्चों ने खेलकूद प्रतियोगिता मे अपनी सहभागिता प्रदान की।