: गाडरवारा,जिला स्तरीय शैक्षिक संवाद का आयोजन 30 नवंबर को
Wed, Nov 29, 2023
जिला स्तरीय शैक्षिक संवाद का आयोजन 30 नवंबर कोगाडरवारा। जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान नरसिंहपुर से आज 30 नवम्बर को दोपहर 2:30 बजे से ऑनलाइन माध्यम से शैक्षिक संवाद का आयोजन किया जा रहा है। इस शैक्षिक संवाद का विषय सीखना-सिखाना एवं प्रश्न रहेगा। इस शैक्षिक संवाद में चीचली विकासखंड से शिक्षक सत्यम ताम्रकार, सुषमा पटेल, सविता राजपूत तथा साँईखेड़ा से बीएसी पवन राजोरिया एवं जनशिक्षक प्रमोद पठारिया अपनी सहभागिता देंगे। चीचली बीआरसी डी के पटेल एवं साँईखेड़ा बीआरसी गिरीश पटेल ने कक्षा पहली से आठवीं में अध्यापन कराने वाले समस्त शिक्षकों से ऑनलाइन माध्यम से होने वाले शैक्षिक संवाद में सहभागिता की अपील की है। उल्लेखनीय है कि जिले स्तर से प्रत्येक माह के अंतिम सप्ताह में ऑनलाइन शैक्षिक संवाद का आयोजन किया जाता है। जो विद्यालयों में अकादमिक वातावरण निर्माण में सहायक होता है।
: गाडरवारा,एफएलएन पाठ्यक्रम की हुई समीक्षा
Wed, Nov 29, 2023
एफएलएन पाठ्यक्रम की हुई समीक्षागाडरवारा । विगत दिवस विकासखंड चीचली के जनपद शिक्षा केंद्र में बीपीएमयू समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार रघुवंशी द्वारा विद्यालयो के संचालन, छात्र छात्राओं की उपस्थिति, रेमेडियल एवं निदानात्मक कक्षाओं के संचालन एवं अर्धवार्षिक परीक्षा के संबंध में चर्चा की। विकासखंड स्त्रोत समन्वयक डी.के. पटैल एवं विकासखंड अकादमिक समन्वयक अरुण दुबे द्वारा एफएलएन पाठ्यक्रम की विशेष समीक्षा, यू डाइस पोर्टल पर एंट्री, पीएम पोषण आहार के अंतर्गत आईवीआरएस मैसेज एवं खाद्यान्न उठाव की समीक्षा की गई। उनके द्वारा भवन मरम्मत प्रस्ताव, क्रियाशील पुस्तकालय, योग पुस्तिका के वितरण एवम उपयोग, मैपिंग, प्रोफाइल अपडेशन, पुस्तक एवं गणवेश रिसीविंग संबंधी विस्तृत निर्देश प्रदान किए गए। बैठक में एमआईएस कोआर्डिनेटर दीपक श्रीवास्तव एवं सत्यम ताम्रकार द्वारा जिले स्तर से आयोजित शैक्षिक संवादो के विभिन्न बिंदुओं की महत्वता, अर्धवार्षिक परीक्षा के संशोधित कार्यक्रम अनुसार पाठ्यक्रम की विशेष तैयारी तथा वार्षिक कार्य योजना संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इस बैठक में बीएसी अरुण दुबे , एमआईएस कोऑर्डिनेटर दीपक श्रीवास्तव, लेखापाल खुशबू ब्रिजपुरिया, विभिन्न जनशिक्षा केंद्रों से अनूप पालीवाल, अजय नामदेव, सत्यम ताम्रकार, हरिओम स्थापक, हेमंत पटेल, प्रमोद साहू, संजय सोनी, ललित पाराशर, प्रतिपाल सिंह राजपूत, अभिषेक पाराशर कैलाश कहार की सक्रिय उपस्थिति रही।
: पूर्व कन्या माध्यमिक शाला में बालमेला आयोजित
Wed, Nov 29, 2023
पूर्व कन्या माध्यमिक शाला में बालमेला आयोजितगाडरवारा। गत दिवस स्थानीय शासकीय पूर्व माध्यमिक कन्या शाला में बाल मेला का आयोजन किया गया । मेले की शुरूआत मां सरस्वती पूजन से की गई। बाल मेला में छात्राओं ने विभिन्न लजीज व्यंजनों की दुकानें लगाई। कुछ छात्राओ ने फल , सब्जियों सहित कापियों, पुस्तको की दुकानें लगाई। बालमेले में शिक्षको ने भी छात्राओ को मार्गदर्शन दिया एवं उनके प्रयासों को सराहा। मेले का संचालन शिक्षिकाओं कृष्णा चौहान एवं वंदना दुबे द्वारा किया गया। बालमेले में शाला के प्रधान पाठक रजनीश गुप्ता, मालती आर्य , सपना बसेडिया, मंजुलता नेमा , कमलेश कोरी सहित अनेक छात्राएँ उपस्थित रही।