: बीआरसी ने किया शालाओ का निरीक्षण
Sat, Dec 16, 2023
बीआरसी ने किया शालाओ का निरीक्षणगाडरवारा। बीते शुक्रवार को साईंखेड़ा बीआरसी गिरीश पटेल ने समीपी ग्राम बगदरा की शासकीय प्राथमिक शाला एवं ग्राम चामचौन की शासकीय माध्यमिक शाला का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश शिक्षको को दिए। इस दौरान उंन्होने छात्र छात्राओं से संवाद कर उनके शेक्षणिक स्तर की जानकारी ली। बगदरा में उन्हें कक्षा तीसरी, चौथी एवं पाँचवी के बच्चों ने पहाड़ा सुनाया जिसे सुनकर उंन्होने अन्य बच्चों से तालियां बजवाकर पहाड़ा सुनाने वाले बच्चों का प्रोत्साहन कराया । उन्होंने 5 एवं 8 के मासिक टेस्ट में बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति के निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान कहा कि 4 से 8 वी की अर्धवार्षिक परीक्षाएं नजदीक है। छात्र छात्राओं को इन परीक्षाओ की बेहतर ढंग से तैयारी कराएं। एफएलएन की भी पढ़ाई भी सुव्यवस्थित ढंग से हो । निरीक्षण के समय सांगई के शिक्षक मधुसूदन पटैल सहित बगदरा में प्रधानपाठक राकेश अग्रवाल, प्रकाश नामदेव, बलदेव खंगार, अंजुलता नेमा एवं चामचौन में उमा ठाकुर व नारायण पटैल आदि उपस्थित रहे ।
: बीपीएमयू बैठक आयोजित
Sat, Dec 16, 2023
बीपीएमयू बैठक आयोजित(गाडरवारा) । विगत दिवस विकासखंड चीचली के जनपद शिक्षा केंद्र में विकासखंड प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं एफएलएन कार्यक्रम संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिले की निपुण प्रोफेशनल सुश्री नेहा राजन एवं एपीसी एकेडमिक श्री यजुवेंद्र सिलावट द्वारा एफएलएन कार्यक्रम की समीक्षा की गई। एफएलएन सम्बंधित उपलब्धि डाटा को प्रदर्शित किया गया। उनके द्वारा कक्षा पहली, दूसरी, तीसरी की एफएलएन कार्यक्रम में होने वाली मॉनिटरिंग, जनवरी में होने वाले मिडलाइन टेस्ट, एफएलएन के लक्ष्य, आवधिक आँकलन, स्वयं सिद्धि चैट के माध्यम से प्रश्नोत्तरी हल कराना, टैबलेट एवं स्मार्ट क्लास का बहुउद्देशीय उपयोग, टीएलएम की उपयोगिता, निदानात्मक कक्षाओं का संचालन पर विस्तृत सुझाव दिए गए। विकासखंड स्त्रोत संबंधित डी के पटेल एवं बीएसी अरुण दुबे द्वारा वार्षिक कार्य योजना, पीएम पोषण आहार संबंधित दैनिक एवं मासिक आईवीआरएस मैसेज, यू डाइस प्रोफाइल अपडेशन, विद्यांजलि पोर्टल, चैंपियंस शिक्षक संबंधित विस्तृत निर्देश प्रदान किए गए। इस बैठक में एमआईएस कोऑर्डिनेटर दीपक श्रीवास्तव, खुशबू ब्रिजपुरिया, सत्यम ताम्रकार, अजय नामदेव, ललित पाराशर, प्रमोद साहू, हेमंत पटेल, संजय सोनी, हरिओम स्थापक, नीलेश जैन, अभिषेक पराशर सहित कक्षा पहली, दूसरी, तीसरी के एफएलएन के सभी डीआरजी शिक्षकों ने अपनी सक्रिय सहभागिता दी। इस बैठक का आयोजन राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशों के परिपालन एवं जिला परियोजना समन्वयक के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में हुआ।
: उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने सपत्नीक किए माँ शारदा के दर्शन
Fri, Dec 15, 2023
उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने सपत्नीक किए माँ शारदा के दर्शनउप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज प्रातः मैहर में माँ शारदा देवी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। उन्होंने सपत्नीक मैहर मंदिर में हवन पूजन कर प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना की। विधायक मैहर श्री श्रीकांत चतुर्वेदी, मैहर और रीवा के स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सर्किट हाउस में कलेक्टर मैहर श्रीमती रानी बाटड से प्रशासनिक गतिविधियों और विकास के संबंध में चर्चा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये।