: गाडरवारा, कन्या नवीन स्कूल में विदाई कार्यक्रम आयोजित
Mon, Dec 18, 2023
कन्या नवीन स्कूल में विदाई कार्यक्रम आयोजितगाडरवारा। सोमवार को स्थानीय शासकीय कन्या नवीन उ मा विद्यालय में उच्च माध्यमिक शिक्षक सतीश नाईक एवं संजय सोनी के उच्च पद प्रभार प्रक्रिया अंतर्गत क्रमशः शासकीय हाईस्कूल बिचुआ एवं शासकीय हाईस्कूल लिलवानी प्राचार्य बनने पर विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षको ने विदा हो रहे शिक्षको को माला पहनाकर एवं उपहार प्रदान कर विदाई दी । इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य श्रीमती आरती पाठक ने कहा कि सतीश नाईक एवं संजय सोनी ने कन्या नवीन विद्यालय में बेहतर सेवाएं दी। कार्यक्रम में सेवानिवृत प्राचार्य राजेश बरसैयां, बीईओ प्रतापनारायण, बीआरसी गिरीश पटैल, प्राचार्य अनूप शर्मा, प्रतुल इंदुरख्या, एस के मिश्रा ,सुनीता पटैल, आशिमा वर्मा, मुमताज खान, जयमोहन शर्मा , चन्द्रकांत विश्वकर्मा, सायरा अली, विनय शंकर शर्मा, सुशील शर्मा, राजेश गुप्ता सहित अनेक स्कूलो के शिक्षक उपस्थित रहे।
: गाडरवारा, वैश्य महासम्मेलन का वार्षिक कैलेंडर विमोचित
Sun, Dec 17, 2023
वैश्य महासम्मेलन का वार्षिक कैलेंडर विमोचितगाडरवारा । नरसिंहपुर जिले की गाडरवारा तहसील वैश्य महासम्मेलन ईकाई के व्दारा प्रांत समिति के प्रकाशित वार्षिक कैलेंडर का विमोचन श्रीमती कृष्णा देवी साहु जबलपुर संभाग की प्रभारी के मुख्य आतिथ्य में विमोचन किया गया । इस अवसर पर जिला, तहसील ईकाई के पुरूष महिला दायित्ववान जनो सहित अन्य सक्रिय सदस्य-सदस्या उत्साह पूर्वक उपस्थित थी ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि सहित अन्य वक्ताओं ने संगठन की महत्ता बताते हुए आग्रह किया कि संगठन को अधिक से अधिक जनाभिमुखी बनाने के साथ समाज में नये-नये आयामों को प्रतिपादित करने के साथ हम सभी विभिन्न क्षेत्रों में अपनी व्यापकता को बढाने का प्रयास करे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नवनीत चाचा, राजीव जैन थाला वाले, अनिल गुप्ता पत्रकार, व श्रीमती सपना राजीव जैन, आदि का सहयोग सराहनीय रहा । अंत में सामूहिक भोज विमोचन स्थल सुरभि होटल में सम्पन्न हुआ ।
: लाउड स्पीकर व ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग व नियंत्रण को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न
Sun, Dec 17, 2023
लाउड स्पीकर व ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग व नियंत्रण को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्नकलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन और पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य प्रताप सिंह की उपस्थिति में आज पुलिस कंट्रोल रूम में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ध्वनि प्रदूषण यंत्रों को लेकर शासन के दिशा निर्देशों के अमल करने पर विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर श्री सुमन ने कहा कि लाउडस्पीकर व ध्वनि विस्तारक यंत्रों से ध्वनि प्रदूषण को लेकर कोई भ्रम की स्थिति न रहे। ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण के लिये कोई नया कानून या नियम नहीं है। इसके पूर्व भी समय-समय पर दिशा निर्देश जारी किये गये है। शासन तथा सर्वोच्च न्यायालय द्वारा ध्वनि प्रदूषण विनिमय एवं नियंत्रण के लिये जारी निर्देशों के पालन पर जोर देकर कहा कि लाउड स्पीकर और डीजे आदि ध्वनि विस्तारक यंत्रों से शोर के कारण मनुष्य के काम करने की क्षमता, आराम, नींद और संवाद में व्यवधान पड़ता है। वहीं वृद्धजनों के स्वास्थ्य व परीक्षार्थियों को व्यवधान के साथ मानव शरीर में उसके दुष्प्रभाव पाये जा रहे हैं और यह आम जन जीवन को भी प्रभावित करता है। अत: समाज के प्रमुखों तथा सभी धर्म प्रमुखों को मिलकर यह सुनिश्चित करना है कि ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रण के लिये प्रभावी कदम उठायें जिससे आम जन-जीवन के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव न पड़े। साथ ही शासन के निर्देश तथा सर्वोच्च न्यायालय के निर्णयों का पालन सामूहिक सहभागिता से करने की प्राथमिकता दी जाये। आज के परिवेश में परम्परा के स्थान पर मुनष्य और समाज को आगे रखें, जन हित के लिये कोई भी नियम या कानून वर्तमान परिवेश तथा परम्पराओं को ध्यान में रखकर बनाया जाता है। अत: परम्पराओं के नाम पर हठधर्मिता न करे और शासन के निर्देशों का पालन करें। उन्होनें सभी से आग्रह किया कि वे इन चीजों को समझें और कानून का पालन कराने में सहयोग करें। पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य प्रताप सिंह ने कहा कि धर्म क्षेत्र ने समाज में बड़े-बड़े परिवर्तन किये है और अब समय है धार्मिक स्थलों पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर नियंत्रण कर समाज में एक नया परिवर्तन लायें। बैठक के दौरान सभी धर्मगुरूओं, प्रमुखों व अनुयायियों के साथ शांति समिति के सदस्य मौजूद थे। सभी ने अपने-अपने विचार व्यक्त कर यह स्वीकार किया कि ध्वनि प्रदूषण समाज के लिये हितकर नहीं है। सभी ने ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण के लिये शासन के निर्देशों के पालन करने में अपनी सहमति व्यक्त की। ध्वनि प्रदूषण को लेकर धर्म गुरूओं के इस संवाद सह शांति समिति की बैठक में महाराज डॉ. नरेन्द्र सोनी, मुफ्ती आजम मध्यप्रदेश मुशाहिद रजा, श्री एसके मुद्दीन, श्री मुकेश राठौर, श्री भूरे पहलवान, श्री गुड्डू नबी, श्री कदीर सोनी, मोहम्मद इकबाल, श्री कैलाश गुप्ता, श्री ताहिर अली, श्री प्यारे साहब, श्री राजेन्द्र चौधरी, श्री राजेन्द्र सिंह छाबड़ा सहित शांति समिति के अन्य सदस्यों के साथ एडीएम श्री शेर सिंह मीणा एवं श्री नाथूराम गौंड, एडीशनल एसपी सुश्री प्रियंका शुक्ला तथा सभी एसडीएम उपस्थित थे।