: विधायक पटेल ने ग्राम बगदरा में दिलाया विकसित भारत का संकल्प
Fri, Jan 12, 2024
विधायक पटेल ने ग्राम बगदरा में दिलाया विकसित भारत का संकल्प
गाडरवारा।गत दिवस विकसित भारत संकल्प यात्रा का ग्राम पंचायत बगदरा में आगमन हुआ ।ग्रामवासियों द्वारा कलश सजाकर नव निर्वाचित विधायक विश्वनाथ पटेल एवम यात्रा का स्वागत किया गया। इस अवसर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ पटेल "मुलायम भैया" ने केंद्र एवम राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए ग्रामवासियों से लाभ उठाने की बात कही ।एक समय था जब बेटी को बोझ समझा जाता था,हमारी सरकार ने बेटी को लाड़ली लक्ष्मी बनाया,उसका विवाह कराया,अब लाड़ली बहना का लाभ दिया जा रहा है। पूर्ववर्ती सरकार ने गरीबी हटाने का खूब डिंडोरा पीटा लेकिन गरीबी नहीं हटा सकें। माननीय मोदी जी ने गरीबों को पक्का आवास, मुफ्त अनाज , मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा दिलाई। आज नए विकसित भारत का उदय हो रहा है हमें 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। हर भारतवासी आत्म निर्भर बने ,महिलाएं स्वावलंबी बने हमें ऐसा भारत गढ़ना है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत साईखेडा ने शासन की योजनाओं पर प्रकाश डाला। उपस्थित ग्रामवासियों , जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों ने विकसित भारत के संकल्प की शपथ ली। हितग्राहियों द्वारा अपनी समस्याओं से अवगत कराया गया तथा उपस्थित अधिकारी ,कर्मचारी द्वारा समाधान भी किया गया।कार्यक्रम को भाजपा जिला उपाध्यक्ष राहुल ममार , जिला पंचायत सदस्य अंजू शुक्ला ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया ।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा रजत कौरव, ईश्वर गुर्जर जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा, श्रीमंत राजपूत मंडल महामंत्री ,शैलेश पटेल, भैयाजी टेकन, सज्जन सिंह गुर्जर,आकाश राजपूत,रमाकांत शुक्ला, राजेंद्र तिवारी, कैलाश गुर्जर सरपंच बगदरा भोलाराम कहार,सचिव संतोष साहू,हल्के कहार सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन संजय अवस्थी द्वारा किया गया।
: राष्ट्रीय युवा दिवस पर हाई स्कूल बसुरिया में स्वामी विवेकानंद जी की161 वीं जयंती मनाई गई
Fri, Jan 12, 2024
लीलाधर लोधी,सालीचौका
सालीचौका बसुरिया में राष्ट्रीय युवा दिवस पर आज हाई स्कूल बसुरिया में स्वामी विवेकानंद जी की161 वीं जयंती मनाई गई।जिसमें सर्व प्रथम सरस्वती जी पूजन स्वामी विवेकानंद जी के तेल चित्र पर पुष्प माल्यार्पण किया गया। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं योग किया एवं स्वामी विवेकानंद जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला मंत्री जयप्रकाश वर्मा , वारिष्ठ हाकम सिंह वर्मा व हरदौल संस्था से खुमान सिंह नगपुरिया , रामेश्वर वर्मा एवं विद्यालय से प्राचार्य आर.डी. सिलावट , श्रीमति चित्रा पांड़े , रामकुमार कहार , विवेक साहू , प्रदीप कौरव , चंचलेश पटेल , एवं सभी स्टाप छात्र , छात्राएं उपस्थित रहे,कार्यक्रम संचालन शिक्षिका श्रीमति पांडे जी द्वारा किया गया ।
: सुशील शर्मा विवेकानंद स्मृति सम्मान से सम्मानित
Fri, Jan 12, 2024
सुशील शर्मा विवेकानंद स्मृति सम्मान से सम्मानितब्रजलोक साहित्य,संस्कृति एवम कला अकादमी ने आगरा में स्वामी विवेकानंद पर आयोजित ऑनलाइन व्याख्यान माला में अकादमी के संयोजक श्री मुकेश वर्मा ऋषि ने विवेकानंद को 19 वी शताब्दी का सर्वाधिक प्रभावशाली पुरुष बताया।व्याख्यान माला में समारोह के अध्यक्ष प्रोफसर सिहाग ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारत के विभिन्न हिस्सों में जाकर पाने भाषणों में धार्मिक चेतना को जगाने एवं दलित शोषित व महिलाओं को शिक्षित कर उन्हें राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की बात कही है। विशिष्ट अतिथि सुशील शर्मा ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द एक सच्चे राष्ट्रभक्त थे और उन्हें अपनी राष्ट्रीयता पर गर्व भी था ।इस अवसर पर ब्रजलोक साहित्य,संस्कृति एवम कला अकादमी आगरा द्वारा साहित्य,कला एवम शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए भारत के विभिन्न,क्षेत्रों के विद्वानों को सम्मानित किया गया गाडरवारा के राज्यपाल पुरुष्कार प्राप्त शिक्षक एवम वरिष्ठ साहित्यकार सुशील शर्मा को विवेकानंद जयंती पर साहित्य में विशिष्ट योगदान के लिए *विवेकानंद स्मृति सम्मान* से सम्मानित किया गया।