Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

श्रीधाम स्टेशन का नवनिर्मित रूफ प्लाजा हल्की हवा में उड़ा

4 हजार घनमीटर रेत जप्त, कीमत लगभग 20 लाख रूपये

प्रभारी तहसीलदार गोटेगांव नीरज तखरया 15 दिन के अवकाश पर, राजेश पटवा को सौंपा प्रभार

पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर बकाया भुगतान दिलाने एवं सुरक्षा प्रदान करने की मांग की

लगभग 02 लाख 75 हजार रुपए कीमती 27.50 ग्राम स्मैक जप्त,

: गाडरवारा,नगर की पहली विवेकानंद प्रतिमा पर केबिनेट मंत्री ने किया माल्यार्पण

Aditi News Team

Fri, Jan 12, 2024
नगर की पहली विवेकानंद प्रतिमा पर केबिनेट मंत्री ने किया माल्यार्पण गाडरवारा। समाजसेवी संगठन श्री साईं श्रद्धा सेवा समिति द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस 12 जनवरी 2014 को नगर के श्री हनुमान चौक,आमगांव नाका पर शहर की पहली प्रतिमा की स्थापना स्वतंत्रता सेनानी स्वश्री हल्कू प्रसाद वर्मा जी के कर कमलों से की थी। जिसे एक दशक पूर्ण होने के साथ साथ ही युवा ह्रदय सम्राट स्वामी विवेकानंद जी की 161 वी जयंती के उपलक्ष्य में श्री हनुमान चौक, विवेकानंद तिराहा पर समिति द्वारा पूजन,माल्यार्पण,राष्ट्रगान एवं विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे केबिनेट मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर युवा दिवस की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष प्रदीप ब्रिजपुरिया,पूर्व प्राचार्य राजेश बरसैया,समाजसेवी श्रीमती शिरोमणि चौधरी,तिवारी बाबू जी,कमलेश अग्रवाल ने विवेकानंद जी के व्यक्तत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हर युवा को विवेकानंद जी से हमेशा प्रेरणा लेने की आवश्कता है। उनकी विचारधारा जीवन जीने का अद्भुत मंत्र प्रगट करती है। कार्यक्रम का संचालन बबलू कहार और आभार व्यक्त आशीष राय ने किया। इस अवसर पर डॉ भरत राठी,डॉ कमलेश सोनी,मनोज सोनी,संजय विश्वकर्मा,विनय राजपूत,ललित सावनेर,चेतन विश्वकर्मा,अमित श्रीवास,देवेंद्र कुर्मी,प्रशांत तिवारी,अमित कोरी,अनुराग विश्वकर्मा,कृष्णा श्रीवास्तव सहित स्थानीय व्यापारियों सहित गणमान्य नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

Tags :

जरूरी खबरें