: प्रदेश व्यापी ‘‘ नाईट कॉम्बिंग ऑपरेशन’’ में जिला जबलपुर में पकड़े गए कई वर्षों से फरार 377 वारंटी
Sun, Jun 16, 2024
प्रदेश व्यापी ‘‘ नाईट कॉम्बिंग ऑपरेशन’’ में जिला जबलपुर में पकड़े गए कई वर्षों से फरार 377 वारंटी
पुलिस महानिदेशक महोदय मध्य प्रदेश श्री सुधीर कुमार सक्सेना (भा.पु.से.) के द्वारा दिनांक 15 व 16 जून 2024 की मध्य रात्रि में पूरे प्रदेश में वारंटियों तथा फरार अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु ‘‘नाईट काम्बिंग ऑपरेशन’’ आदेशित किये जाने पर आदेश के परिपालन में पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन, जबलपुर श्री अनिल सिह कुशवाह (भा.पु.से.) एवं पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी तथा पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) के नेतृत्व में दिनॉक 16-6-24 की रात्रि 12 बजे से प्रातः 5 बजे तक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुश्री सोनाक्षी सक्सेना (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री प्रदीप कुमार शेण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमति सोनाली दुबे, प्रशिक्षु (भा.पु.से.) श्री आदित्य पटले तथा समस्त नगर पुलिस अधीक्षकों/एसडीओपी तथा समस्त थाना प्रभारी शहर एवं देहात द्वारा हमराह स्टाफ के कॉम्बिग गस्त की गयी।पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन, जबलपुर श्री अनिल सिह कुशवाह (भा.पु.से.) द्वारा जोन के जिलों में एवं पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी द्वारा रेंज के जिलों में तथा पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जबलपुर जिले में की जा रही कार्यवाही की भ्रमण करते हुये मॉनिटरिंग की गयी।‘‘नाईट काम्बिंग ऑपरेशन’’ के दौरान वारंटी एवं लंबित मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु प्रत्येक थाने में 2-3 टीमें बनाई गई, एक टीम के प्रभारी थाना प्रभारी स्वयं थे, अन्य टीम के प्रभारी उप निरीक्षक सहायक उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी थे।टीमों के द्वारा दबिश देते हुए ‘‘नाईट काम्बिंग ऑपरेशन’’ के दौरान कई वर्षों से फरार 128 गैर म्यादी वारिटयों एवं 249 गिरफ्तारी वारंटियों को पकडा गया तथा 64 जमानती वारंट तामील किए गए।‘‘नाईट काम्बिंग ऑपरेशन’’ के दौरान थाना पनागर में चोरी की एक मोटर सायकिल एवं चाकू के साथ आरोपी राहुल रैकवार निवासी महाराजपुर अधारताल को पकड़ा गया है।इसी प्रकार थाना चरगवॉ में दुराचार के प्रकरण में फरार आरोपी डालचंद उर्फ डल्लू गौड निवासी डभौला को पकड़ा गया है।उल्लेखनीय है पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस कन्ट्रोलरूम में कॉम्बिंग नाईट ऑपरेशन के अधिकारी/कर्मचारियो को ब्रीफ कर रवाना किया गया था।
: गाडरवारा,963 वे सप्ताह में कदम ने किया पौधारोपण ,
Sun, Jun 16, 2024
गाडरवारा।963 वे सप्ताह में कदम ने किया पौधारोपण ,जन्मोत्सव पर पौधारोपण करती आ रही कदम संस्था का साप्ताहिक पौधारोपण अभियान का 963 वें सप्ताह का पौधारोपण नर्मदा कालोनी स्थित सरस्वती शिशु उच्च माध्य.विद्यालय प्रांगण में संपन्न हुआ जिसमें - नागेन्द्र त्रिपाठी, कुमारी सौम्या जैन, चिरंजीव समयराज जैन,चिरंजीव सागर जैन,चिरंजीव तन्मय जैन के जन्म दिवस के अवसर पर एवं श्रीमती दीपशिखा दीपक साहू, श्रीमती सोनाली प्रसन्न जैन की शादी की सालगिरह पर पौधा रोपित हुआ । जन्मदिवस व शादी की सालगिरह पर पौधरोपण करने वाले सभी को कदम साथियों ने गायत्री मंत्र व महामृत्युंजय मंत्र के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं दीं । इस अवसर पर कदम साथियों के अलावा नगर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की।
: भटरा की बावड़ी में श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान किया गया
Sat, Jun 15, 2024
भटरा की बावड़ी में श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान किया गया
गाडरवारा / जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल संरचनाओं के निर्माण, उनका जीर्णोद्धार तथा उनकी मरम्मत, उनके पुनर्जीवन के जैसे पुनीत कार्यों नदी , तालाब, कुआ , बावड़ियों एवं अन्य जल स्रोतों की साफ सफाई नवीन जल संरक्षण संरचनाओं का निर्माण इत्यादि कार्य मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद एवं शासन प्रशासन के समन्वय से किए जा रहे हैं किसी के तहत ग्राम जन अभियान परिषद नवांकुर संस्थाओं के द्वारा भटरा पचामा मे प्राचीन स्थल , इमरती सिद्ध बाबा मंदिर बावड़ी पर श्रमदान स्वच्छता अभियान चलाया गया किस कार्यक्रम में बाबा महेश दास , दयाराम लोधी , नवांकुर संस्था जन शक्ति सेवा समिति से रामकृष्ण राजपूत , हरदौल जन सेवा समिति बसुरिया रामेश्वर वर्मा , श्रीमति नीरू राजपूत , विवेकानंद वार्ड समिति पुखराज राजपूत , परमानंद वर्मा , एवं सुषमा वर्मा , भूपेन्द्र वर्मा , अंशुल वर्मा , रविशंकर विश्वकर्मा , गुलाब पटेल , लालजी मेहरा , समाजसेवी बंधुओं की सहभाहिता रही ।