Wednesday 24th of June 2026

ब्रेकिंग

एसोसिएशन ने मंडी शुल्क 1% से बढाकर 1.5% करने के निर्णय को वापिस लेकर मंडी शुल्क कम करने SDM को सीएम के नाम से

अपराधिक तत्वों को नहीं बख्श जाएगा,

ऑनलाइन परख ऐप पर दर्ज होगी निरीक्षण रिपोर्ट

सम्मेद गिरी गोसलपुर विद्यासागर सेवा आश्रम समिति दिव्योदय गोसलपुर में गौशाला के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों की बैठक हुई

नरसिंहपुर कोतवाली की कार्यवाही, एक आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध

: प्रदेश व्यापी ‘‘ नाईट कॉम्बिंग ऑपरेशन’’ में जिला जबलपुर में पकड़े गए कई वर्षों से फरार 377 वारंटी

Aditi News Team

Sun, Jun 16, 2024
प्रदेश व्यापी ‘‘ नाईट कॉम्बिंग ऑपरेशन’’ में जिला जबलपुर में पकड़े गए कई वर्षों से फरार 377 वारंटी पुलिस महानिदेशक महोदय मध्य प्रदेश श्री सुधीर कुमार सक्सेना (भा.पु.से.) के द्वारा दिनांक 15 व 16 जून 2024 की मध्य रात्रि में पूरे प्रदेश में वारंटियों तथा फरार अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु ‘‘नाईट काम्बिंग ऑपरेशन’’ आदेशित किये जाने पर आदेश के परिपालन में पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन, जबलपुर श्री अनिल सिह कुशवाह (भा.पु.से.) एवं पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी तथा पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) के नेतृत्व में दिनॉक 16-6-24 की रात्रि 12 बजे से प्रातः 5 बजे तक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुश्री सोनाक्षी सक्सेना (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री प्रदीप कुमार शेण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमति सोनाली दुबे, प्रशिक्षु (भा.पु.से.) श्री आदित्य पटले तथा समस्त नगर पुलिस अधीक्षकों/एसडीओपी तथा समस्त थाना प्रभारी शहर एवं देहात द्वारा हमराह स्टाफ के कॉम्बिग गस्त की गयी। पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन, जबलपुर श्री अनिल सिह कुशवाह (भा.पु.से.) द्वारा जोन के जिलों में एवं पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी द्वारा रेंज के जिलों में तथा पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जबलपुर जिले में की जा रही कार्यवाही की भ्रमण करते हुये मॉनिटरिंग की गयी। ‘‘नाईट काम्बिंग ऑपरेशन’’ के दौरान वारंटी एवं लंबित मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु प्रत्येक थाने में 2-3 टीमें बनाई गई, एक टीम के प्रभारी थाना प्रभारी स्वयं थे, अन्य टीम के प्रभारी उप निरीक्षक सहायक उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी थे। टीमों के द्वारा दबिश देते हुए ‘‘नाईट काम्बिंग ऑपरेशन’’ के दौरान कई वर्षों से फरार 128 गैर म्यादी वारिटयों एवं 249 गिरफ्तारी वारंटियों को पकडा गया तथा 64 जमानती वारंट तामील किए गए। ‘‘नाईट काम्बिंग ऑपरेशन’’ के दौरान थाना पनागर में चोरी की एक मोटर सायकिल एवं चाकू के साथ आरोपी राहुल रैकवार निवासी महाराजपुर अधारताल को पकड़ा गया है। इसी प्रकार थाना चरगवॉ में दुराचार के प्रकरण में फरार आरोपी डालचंद उर्फ डल्लू गौड निवासी डभौला को पकड़ा गया है। उल्लेखनीय है पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस कन्ट्रोलरूम में कॉम्बिंग नाईट ऑपरेशन के अधिकारी/कर्मचारियो को ब्रीफ कर रवाना किया गया था।

Tags :

जरूरी खबरें