: शरद पूर्णिमा उत्सव संपन्न
Thu, Oct 17, 2024
शरद पूर्णिमा उत्सव संपन्न
गाडरवारा /स्थानीय माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा प्रति वर्ष अनुसार शरद पूर्णिमा उत्सव अति हर्ष के साथ मनाया गया। मान्यतानुसार इस शुभ दिन भगवान श्री कृष्ण ने प्रेम का दिव्य महा-रास किया था। कार्यक्रम की शुरुआत समस्त वरिष्ठ जनों एवं पदाधिकारीयों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गयी। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण राधा-कृष्ण जोड़ी, यशोदा-कान्हा जोड़ी, भजन प्रस्तुति, रास एवं लीलाओं के माध्यम से महिलाओं एवं बच्चों ने विविध इंद्रधनुषी रंग बिखरे। अति मनोरंजन कार्यक्रमों का सभी ने आनंद उठाया। सभी ने पारंपरिक परिधानों से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। मंच की साजसज्जा शरद पूर्णिमा पर्व पर सविता काबरा ,सारिका मालपानी, प्रीति मालपानी, अंशु चाचा द्वारा किया गया। मंडल अध्यक्ष अनुराधा काबरा ने बताया कि सभी बच्चों को मंडल के द्वारा प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए गए, जिनका वितरण वरिष्ठ जनों द्वारा किया गया। पूजा मालपानी एवं शिवानी काबरा द्वारा कार्यक्रम के सुंदर संचालन हेतु सराहना की। कार्यक्रम का समापन सभी के द्वारा गरबा कर किया गया। गरबा की तैयारी विधि मूंदड़ा , चंचल गगरानी , ममता काबरा,आभा मालपानी, सचिव लक्ष्मी काबरा द्वारा की गई।दूध की प्रसादी के साथ सभी ने चंद्रमा का आशीर्वाद प्राप्त किया। सभी पदाधिकारियों एवं सभी के पूर्ण सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
: बरमान,सालीचौका में हुई गौ हत्या को लेकर हिंदू समाज ने सोपा ज्ञापन
Thu, Oct 17, 2024
साली चौका में हुई गौ हत्या को लेकर हिंदू समाज ने सोपा ज्ञापन
नरसिंहपुर। बरमान कलां के समस्त हिन्दू समाज ने सालीचौका में हुई गौ हत्या के आरोपीयों को तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार एवं निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर समस्त हिंदू समाज एवं ग्रामवासियों ने बरमान चौकी पहुंचकर बरमान चौकी प्रभारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जिसमें उन्होंने ज्ञापन में कहा कि विगत दिनांक को ग्राम सालीचौका में हुई गौ हत्या गाय को काटकर सिर और पैर एक बोरी में भरकर फेके जाने हम सभी हिंदू वर्ग के लोगों में जमकर आक्रोश व्यक्त है। थाना गाडरवारा के अंतर्गत साले चौका छोटी बाबई के पास गौमाता को मारकर फेंका गया है। गौ माता के पैर अलग सिर अलग है मुंह बोरी से बधा है । एवं नवरात्रि के त्योहार पर इस तरह की घटना ने समस्त हिंदू समाज को हृदय में आघात पहुंचा है।हम प्रशासन से उक्त आरोपियों पर जल्द से जल्द निष्पक्ष कार्रवाई की मांग करते हुए आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार प्राभव से गिरफ्तार जाना चाहिए।इस ज्ञापन के अवसर महंत रघुनाथ दास जी , हेमेंद्र शुक्ला, अविनाश भाऊ, बृजेश तिवारी, दिनेश दुबे, नीतू दीक्षित, रोहित शुक्ला, शैलू तिवारी, राजेंद्र पटेल ,नरेश पांडे ,चंद्र मोहन साहू, दीवान सिंह लोधी, शिवम चौबे, दुर्गेश तिवारी ,राजा विश्वकर्मा, सतीश पटेल, राम नारायण सोनी, विजय साहू ,पंकज तिवारी, सत्यम गोयल, आकाश तिवारी ,मनोज उपाध्याय, राम पदम धाकड़ एवं अन्य मौजूद रहे
: गाडरवारा स्वर्णकार समाज द्वारा महाराजा अजमीढ़ देव जयंती समारोह एवं शोभायात्रा अयोजित
Thu, Oct 17, 2024
महाराजा अजमीढ़ देव जयंती समारोह एवं शोभायात्रा
शरद पूर्णिमा के शुभ अवसर पर स्वर्णकार समाज गाडरवारा द्वारा स्वर्णकार समाज के आराध्य देव महाराजा अजमीढ़ देव की जयंती के अवसर पर प्रतिभा सम्मान वरिष्ठ स्वर्णकार जनों का सम्मान एवं समाज के गौरव एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों छात्राओं का प्रशस्ति पत्र द्वारा सम्मान कार्यक्रम आयोजित कर महाराजा अजमेर देव की शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से निकली गई जिसमें समाज के समस्त नवयुवकों महिला एवं पुरुषों ने भाग लेकर अपनी सहभागिता दी एवं घर-घर महाराजा अजमेर देव की पूजा दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया अंत समाज के सभी लोगों ने इसने भोग में भोजन प्रसादी ग्रहण कर सामाजिक एकता परिचय दिया इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष सुरेश सोनी ने सभी उपस्थित जनों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया ।