: कलेक्टर श्री सक्सेना ने कृषि उपज मंडी पहुंचकर मटर खरीदी की समस्याओं का किया निराकरण
Fri, Oct 18, 2024
कलेक्टर श्री सक्सेना ने कृषि उपज मंडी पहुंचकर मटर खरीदी की समस्याओं का किया निराकरण
कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना ने आज कृषि उपज मंडी पहुंचकर हरा मटर खरीदी की समस्याओं के संबंध में चर्चा कर उसके निदान के लिए आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में व्यापारियों ने मटर खरीदी के दौरान विगत वर्ष में हुई परेशानियों के संबंध में विस्तार से बताया कि और उसके समुचित निदान करने का सुझाव दिया। कलेक्टर श्री सक्सेना ने कहा कि किसी भी व्यवसाय के साथ जोखिम जुड़ा रहता है और कभी-कभी समस्या पैदा होने का कारण समय व परिस्थिति भी होती है, अत: उन्होंने कहा कि जिले की मंडियो में ऐसी व्यवस्था बनाई जाये ताकि उन मंडियों की उपयोगिता अधिकतम हो। इसके लिए बेहतर उपाय यही है कि शहपुरा, पाटन, सहजपुर व जबलपुर की मंडियों में ऐसी व्यवस्था हो कि सभी जगह व्यापारी बराबर रहे, चाहें तो यह व्यवस्था को रोटेशन में कर लें ताकि व्यापारियों को सभी मटर खरीदी केन्द्रों में समान अवसर मिले। उन्होंने कहा कि इसके लिए लायसेंस की प्रक्रिया का उचित हल निकाला जायेगा। अगली बैठक में लॉटरी के माध्यम से व्यापारियों का बंटवारा कर लिया जायेगा जिससे पिछले साल जो दिक्कत हुई थी वैसी दिक्कत इस साल नहीं होगी। उन्होंने कहा कि इसमें किसानों के हितों की रक्षा होगी, साथ ही व्यापारियों को सुविधा भी होगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी मंडी में समस्या होती है तो वे स्वयं वहां पहुंचकर व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य करेंगे। कलेक्टर के इस विचार पर सभी व्यापारी व किसान प्रतिनिधियों ने अपनी सहमति जाहिर की। इस दौरान कलेक्टर श्री सक्सेना ने मंडी सचिवों को भी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में निर्देश दिये, वहीं व्यापारी और किसान संघ के पदाधिकारियों से कहा कि वे भी व्यवस्था सुनिश्चित करने में अपना बेहतर योगदान सुनिश्चित करें। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह, जबलपुर व शहपुरा के एसडीएम, कृषि व उद्यानिकी अधिकारी, मंडी सचिव सहित हरा मटर व्यापारी और किसान संघ के पदाधिकारी मौजूद थे।
: पलोहाबड़ा में स्कूली छात्र छात्राओं को मिली साईकिल
Fri, Oct 18, 2024
पलोहाबड़ा में स्कूली छात्र छात्राओं को मिली साईकिल
गाडरवारा l गत दिवस शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय पलोहाबड़ा में पात्र 39 छात्र छात्राओं को निःशुल्क साईकिलों का वितरण किया गया l कार्यक्रम में जनपद पंचायत साईंखेड़ा के सदस्य रामगोपाल गुर्जर एवं ग्राम की सरपंच श्रीमती सुलेखा ठाकुर बतौर अतिथि उपस्थित रहे l कार्यक्रम के आयोजन में विद्यालय के प्राचार्य डॉ जे एल झरबडे,रितेश इन्दौरकर, जयप्रकाश अवस्थी, नीलेश मेहरा, प्रेम वैरागी, चंद्रभूषण नामदेव, कपिल वेलवंशी, आशुतोष द्विवेदी, उर्मिला केवट , नेहा शर्मा का सहयोग सराहनीय रहा ।
: गाडरवारा में न्यु ऐज पब्लिक स्कूल तहसील विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन
Fri, Oct 18, 2024
गाडरवारा में न्यु ऐज पब्लिक स्कूल तहसील विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन
गाडरवारा।तहसील विधिक सेवा समिति गाडरवारा के अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश मनीष कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में न्यु ऐज पब्लिक स्कूल, तहसील गाडरवारा में न्यायाधीश श्री सूरज सिंह राठौड, चतुर्थ जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश गाडरवारा की उपस्थिति में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन तहसील विधिक सेवा समिति गाडरवारा द्वारा किया गया । उक्त विधिक साक्षरता शिविर में श्री सूरज सिंह राठौड, चतुर्थ जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश गाडरवारा द्वारा विद्यार्थियो को उनके मूल अधिकार एवं मूल कर्तव्य के संबंध चर्चा की गई एवं बच्चों को विधिक सहायता के संबंध में जागरूक किया गया, इसके साथ ही उन्होंने बच्चों को बेड टच-गुड टच की जानकारी व लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के विधिक प्रावधानों की जानकारी साथ ही विद्यार्थियों से नैतिक मूल्यों के विकास तथा समाज के प्रति संवेदनशील रहने की सलाह दी। माननीय महोदय द्वारा मोबाईल से संबंधित छोटे-छोटे अपराधों जैसे अश्लील वीडियो, मैसेज, टिप्पणीयां न करने की बिना किसी की अनुमति के फोटो न लेने एवं सायबर काइम जैसे फर्जी कॉल, या मैसेज में आई ओ०टी०पी० से बचने की सलाह दी गई। महोदय जी द्वारा बारहवी के छात्रों को विश्वविद्य ालय में होने वाली रेगिंग के विषय में बताया गया कि रेगिंग करना, करने देना दोनो ही कानूनी अपराध है। इसके साथ ही मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण से संबंधित विधिक प्रावधानों जानकारी देते हुये बच्चों को दो पहिया वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग न करने एवं गाडी धीरे चलाने पर जोर देते हुये अपने कर्तव्यों का एवं यातायात के नियमों का कडाई से पालन करने हेतु निर्देशित किया गया । उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा संगीतमय सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की सुंदर प्रस्तुती प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर माननीय महोदय का पुष्पगुच्छ से स्वागत श्री संतोष श्रीवास्तव द्वारा एवं प्राचार्य श्रीमति मधुकांत श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि को मोमेंटों स्मृति चिन्ह स्वरूप भेट किया गया एवं शिक्षक श्री रवि कौरव द्वारा आभार व्यक्त किया । उक्त कार्यक्रम का मंचसंचालन विद्यालय से श्रीमति सीमा अवस्थी शिक्षक द्वारा किया गया ।उक्त शिविर में विद्यालय से श्री चेयरमेन श्री आशा शाह, न्यु एरा पब्लिक स्कूल के प्राचार्य श्री दीपक विश्वकर्मा, श्रीमति अरुनिमा अग्रवाल एवं समस्त स्टॉफ एवं श्रीमति शिखा सोनी, पी०एल०व्ही० श्री शेख रहीम की उपस्थिति रही एवं सहयोग प्रदान किया गया।