: गाडरवारा,यूसीमास के 17 प्रतिभाशाली बच्चों ने दिल्ली में दिखाया दम,लक्ष्य परचानी पूरे विश्व में द्वितीय रहे
Tue, Dec 17, 2024
यूसीमास गाडरवारा के 17 प्रतिभाशाली बच्चों ने दिल्ली में दिखाया दम,लक्ष्य परचानी पूरे विश्व में द्वितीय रहे
https://youtu.be/YZAJQtuYVf8?si=nq1YvU_2aM8JUjJk
गाडरवारा। नगर के होनहार बच्चों ने एक बार फिर अपनी मेहनत और काबिलियत से नया मुकाम हासिल किया है। 14 दिसंबर को नई दिल्ली के दिल्ली यूनिवर्सिटी कैंपस में आयोजित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय यूसीमास अबेकस मेंटल मैथ्स प्रतियोगिता में यूसीमास गाडरवारा सेंटर के चयनित 17 प्रतिभाशाली छात्रों ने नगर का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया है।नगर की ग्लोटच अकादमी के संचालक नवीन सोनाली चौबे ने समस्त पालकों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 50 देशों के 6000 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने 200 गणितीय सवालों का हल मात्र 8 मिनट में हल करने की कठिनतम चुनौती को विश्व के 50 देशों एवं भारत के हर प्रांत से आए प्रतिभाशाली बच्चों के मध्य हजारों दर्शकों के मध्य सफलतापूर्वक प्रदर्शित किया।
यूसीमास गाडरवारा : सफलता की मिसाल
ग्लोटच अकादमी यूसीमास गाडरवारा के बच्चों ने इससे पहले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए नगर को गौरवान्वित किया था। अब इन चयनित बच्चों ने अपनी प्रतिभा को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर सफलता पूर्वक पेश किया है।
अभ्यास और समर्पण का बना आदर्श
सभी चयनित बच्चों ने नियमित कठोर अभ्यास कर इस नए आयाम को छुआ है। यूसीमास गाडरवारा करेली सेंटर के अनुभवी प्रशिक्षक नवीन सोनाली चौबे ने बच्चों को कठिन से कठिन समस्याओं के समाधान की तकनीकें सिखाई। बच्चों और उनके अभिभावकों का कहना है कि यह मौका उनके जीवन को नई दिशा देने वाला है।
संस्था के संचालक नवीन सोनाली चौबे के अनुसार इन बच्चों द्वारा इस अद्वितीय अवसर पर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में नगर की ओर से भारत राष्ट्र का प्रतिनिधित्व किया है।सभी बच्चों ने इस प्रतियोगिता में अपने प्रशिक्षण लेवल के अनुसार प्रदर्शन किया एवं निम्न अनुसार विजेता रहे।
यू सी मास अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में विश्व विजेता बच्चे
लक्ष्य राहुल परचानी संपूर्ण विश्व में द्वितीय श्रेष्ठ विक्रांत नगरिया विश्व में तीसरा स्थान ,आरव कमलेश बोहरे विश्व में तीसरा स्थान शुभ नरेंद्र चौधरी विश्व में तीसरा स्थान, नमामि श्रीकांत कौरव विश्व में तीसरा स्थान,मोइज उल हक विश्व में तीसरा स्थान, प्रयान राधा मोहन तिवारी विश्व में तीसरा स्थान,आर्या मनीष तिवारी विश्व में तीसरा स्थान,मोनिश पवन कौरव विश्व में तीसरा स्थान आदित्य बलराज कौरव विश्व में तीसरा स्थान,अथर्व आशीष खरे विश्व में तीसरा स्थान,आरव आशीष खरे विश्व में तीसरा स्थान,राघव विवेक दुबे विश्व में तीसरा स्थान,देव प्रवीण मोकलकर विश्व में तीसरा स्थान, नायरा खुशबू परचानी विश्व में तीसरा स्थान,नव्या अभिषेक कौरव विश्व में तीसरा स्थान,आरुष संगीता चौधरी विश्व में तीसरा स्थान।
प्रतियोगिता का उद्देश्य
इस प्रतियोगिता का मकसद बच्चों की गणना क्षमता, एकाग्रता और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ावा देना है। इस मंच ने बच्चों के आत्मविश्वास को नई ऊंचाई पर ले जाने का अवसर प्रदान किया है।हर्ष का विषय है कि हमारी संस्था ग्लोटच एकेडमी के 17 बच्चों ने यूसीमास की इंटरनेशनल एवं नेशनल प्रतियोगिता में भाग लिया एवं विजेता हुए।प्रतियोगिता 14 एवं 15 दिसम्बर को मल्टीपरपस हॉल, दिल्ली यूनिवर्सिटी, न्यू दिल्ली में आयोजित हुई। इंटरनेशनल प्रतियोगिता में भारत सहित विश्व के लगभग 50 देशों के यूसीमास कोर्स करने वाले 5 से 13 वर्ष के प्रतियोगी शामिल हुए। प्रतियोगिता में अंकगणित जोड़, घटाना, गुणा, भाग के 200 सवालों को 8 मिनट में लिखित में हल करने का लक्ष्य रहा। प्रश्न पत्र प्रतियोगी की उम्र एवं कोर्स के टर्म के अनुसार अलग-अलग हुआ। भारत के प्रतियोगियों को एक ही प्रश्न पत्र हल करना होगा इसी प्रश्नपत्र से नेशनल एवं इंटरनेशनल प्रतियोगिता के परिणाम अलग-अलग घोषित हुए ।
सभी प्रतियोगिता के रिजल्ट 14 दिसम्बर की रात्रि 11 बजे के बाद पैन्ट्स के मोबाईल नं.पर एवं यूसीमास की वेबसाईट अथवा यूसीमास इंडिया के मोबाइल नं. पर कॉल करके प्राप्त हुए। रिजल्ट की घोषणा के उपरान्त 15 दिसम्बर 2024 को विजेता हुए प्रतियोगियों को दिल्ली यूनिर्वसिटी में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह में ट्राफी, एवं सर्टिफिकेट से पुरुस्कृत किया गया।
राज्य एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में ग्लोटच एकेडमी की छात्र/छात्राएँ प्रतिवर्ष नगर का नाम गौरवान्वित करते आ रहे हैं।
:
Fri, Dec 13, 2024
नरसिंहपुर,पुलिस फोर्स में अनुशासन एवं टीम भावना विकसित करने के लिए करायी जाती है परेड, पुलिस अधीक्षक, श्रीमति मृगाखी डेका ने जनरल परेड का किया निरीक्षण, परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर किया नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत, अनुशासन में रहने की दी समझाईस।
आज दिनांक 13.12.2024 को पुलिस लाइन नरसिंहपुर में जनरल परेड का आयोजन करवाया गया, जिसमें समस्त थानों का पुलिस बल सम्मिलित हुआ, पुलिस अधीक्षक, नरसिंहपुर, श्रीमति मृगाखी डेका द्वारा परेड में आए पुलिस अधिकारी कर्मचारियों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनके हाल-चाल को जाना, पुलिस कॉलोनीयों की सफाई, पानी एवं शासकीय आवास में किसी प्रकार समस्या तो नहीं है पूछा गया।
फोर्स में अनुशासन बनाएं रखने की दी गयी समझाईस :-
जनरल परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक, श्रीमति मृगाखी डेका द्वारा अधिकारी एवं कर्मचारियों को समझाईस देते हुए कहा गया कि परेड पुलिस फोर्स में अनुशासन एवं टीम भावना विकसित करने के लिए करवाई जाती है। साथ ही यह भी समझाईस दी गयी कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अनुशासन में रहते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करे, जिन अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा अनुशासन हीनता की जावेगी उनके विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी।
जिले के समस्त थानों के अधिकारी एवं कर्मचारी हुए जनरल परेड में शामिल, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर नगद पुरूस्कार से किया गया पुरूकृत :-
पुलिस लाईन में आयोजित जनरल परेड में जिले के समस्त थाना एवं कार्यालयों से एक उप पुलिस अधीक्षक सहित 90 अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए परेड के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 14 अधिकारी एवं कर्मचारियों का नगद पुरूस्कार पुरूस्कृत किया गया एवं शेष अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशंसित किया गया है।
: आदिवासी नेताओं की रिहाई की मांग को लेकर दिए ज्ञापन,थाना चीचली द्वारा ज्ञापन लेने से किया इनकार
Thu, Dec 12, 2024
रिपोर्टर लीलाधर वर्मा
आदिवासी नेताओं की रिहाई की मांग को लेकर दिए ज्ञापन
मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी द्वारा माकपा के वरिष्ठ नेता कामरेड एडवोकेट एन एस पटेल के नेतृत्व में एस डी एम गाडरवारा, किसान सभा के नेता देवेंद्र वर्मा के नेतृत्व में पुलिस उप थाना सालीचौका, आदिवासी एकता महासभा के नेता पवन ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस उप थाना गोटिटोरिया एवं दलित शोषण मुक्ति मंच के नेता गरीबदास चौधरी के नेतृत्व में चीचली पुलिस थाना प्रभारी को महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर रतलाम जिले में विधायक सहित दीपक निनामा, भूरा लाल देवदा, दिनेश माल, सहित गिरफ्तार आदिवासी नेताओं की रिहाई एवं बी एन सी की धारा 132,296,351(2)3(5)लगाए गई अन्य धाराओं केआपराधिक प्रकरण निरस्त कर डाक्टर चंद्रप्रताप सिंह को बर्खास्त कर विभागीय जांच कराई जाने की मांग की है।
थाना चीचली द्वारा ज्ञापन लेने से किया इनकार
दलित शोषण मुक्ति मंच के नेता गरीबदास चौधरी उक्त मांगो का ज्ञापन जो महामहिम राज्यपाल के नाम थाना चीचली द्वारा प्रेषित होना था जिसे उपस्थित स्टॉप द्वारा यह कहते हुए नहीं लिया कि इस ज्ञापन को प्रभारी ही ले सकते हैं वे नहीं हैं हम नहीं ले सकते।पुलिस चौकी गोटिटोरिया में ज्ञापन सौंपने गए आदिवासी नेताओं को 2घंटे इंतजार करना पड़ा वहां प्रभारी के आने पर ज्ञापन रिसीव हुआ जिसमें सील नहीं लगाई गई।सरकार द्वारा किसी भी आंदोलन प्रदर्शन के लिए सूचना देने के बाद भी अनुमति नहीं दी जा रही है जो कि आम जन के मौलिक अधिकारों पर हमले हैं।शासन द्वारा शासकीय कार्यालयों से 100मीटर की परिधि में लगाई गई धारा 133को तत्काल हटाई जाने की मांग ज्ञापन में की गई है।मार्क्सवादी कम्युनिष्ट पार्टी जिला समिति प्रशासन से अपेक्षा करती है उक्त ज्ञापनों को महामहिम राज्यपाल महोदय तक तत्काल पहुंचाए जाएं जिससे आदिवासियों के खिलाफ हो रही बेजा कार्यवाहियों को रोका जा सके और भविष्य में किसी भी संगठन या व्यक्तियों द्वारा ज्ञापन दिया जाता है तो तत्काल रिसीव हेतु जवाबदार अधिकारी होना चाहिए।उक्त आंदोलनों में अलग अलग नेतृत्व कर रहे साथियों के अलावा किसान सभा उपाध्यक्ष लीलाधर वर्मा, दलित शोषण मुक्ति मंच के भुवन जाटव, करणसिंह अहिरवार, नरेश जाटव, किसान सभा के नरेन्द्र वर्मा, रामसिंह वर्मा, यदुराज वर्मा, भैरोप्रसाद विश्वकर्मा, दीपक वर्मा, तुलसीराम श्रीवास,विश्राम वर्मा, नन्हेलाल वर्मा, भोजराज पटेल, रामनारायण पटेल, कमलेश वर्मा, आदिवासी अधिकार मंचएवं आदिवासी एकता मंच से से राजाराम गोंड, पवन ठाकुर, बाबूलाल, परम शाह बट्टी, रामकुमार गोंड, गोपाल मेहरा, दारसिंह मेहरा सहित अन्य लोग शामिल हुए।