: गाडरवारा की भुजरियां,(भुजरियों के पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं)
Sun, Aug 10, 2025
गाडरवारा की भुजरियां
( सुशील शर्मा)वह समय,जब सूरज की पहली किरणें भीगाडरवारा को राखी बांध कर सो रही थींसुबह लहराए से उठे वे जवारे,गेहूँ के सिरों की सादगी लिए,मन की गहराइयों से जुड़े,एक अनकहा संदेश लिए। गाडरवारा की मिट्टी से जुड़ा वह इतिहास,जिसमें बुंदेलखंड की धूप और धूल नेअनेक युगों तक संवारा इस धरती को।जहां वीरों की गाथाएं गूंजती थीं,और किसान की हल की थापें होती थीं संगीत। यहाँ के गाँव,जिन्होंने समय के तूफानों को झेला,पर कभी अपनी आत्मा को न खोया।यहाँ की हवाओं में बसती हैं कहानियाँ,पुरखों की मेहनत की,संघर्ष की, और उत्सव की। और इसी विरासत की गरिमा में,उगती है भुजरियों की खुशबू,जो लेकर आती है अपनत्व की सौगात,जहां हर जवारा कान में खुर्सा जाता है,और “एक लई, एक दई” का वचन गूंजता है। यह सिर्फ एक उत्सव नहीं,यह उस साझा संस्कृति का प्रतिबिंब है,जहां रिश्तों को जोड़ा जाता है सम्मान से,जहां पारिवारिक बंधन मजबूत होते हैं,और गांव की हर गली गूंजती हैएकता की धुन से। पुरानी हवेलियों के बरामदे,जहां दादियों ने सुनाई थीं लोककथाएँ,और बच्चों ने सीखी थीं जीवन की सीखें,वहीं आज भी भुजरियांबचपन की याद दिलाती हैं,वह खेल, वह मस्ती, वह सांस्कृतिक संगम। यहाँ के मंदिर,जिन्होंने पीढ़ियों को जोड़ा,और त्योहारों ने रंग भरे,सबका जीवन बनाया एक सृजनात्मक संगम। भुजरियों का उत्सव,गाडरवारा की पहचान है,एकता और प्रेम का जीवंत प्रमाण है।यहाँ के लोग जानते हैं,कि खेतों की उपज जैसी ही जरूरी है,रिश्तों की उपज। जब लोग जवारे लेकर एक-दूसरे के घर जाते हैं,तो केवल गेहूं का सिरा नहीं होता हाथ में,बल्कि एक विश्वास होता साथ में,कि चाहे कितना भी वक्त बीत जाए,हम एक-दूसरे के लिए खड़े हैं,साथ हैं, अपन हैं। गाडरवारा की ये भुजरियां,ना केवल परंपरा का उत्सव हैं,बल्कि यह जीवन के अनुभवों का संगम हैं,जो हमें सिखाते हैं,कि असली शक्ति है सह-अस्तित्व में,और सबसे बड़ी धन है अपनत्व। यहाँ की मिट्टी से उठती ये खुशबू,और ये पारंपरिक स्वर,हमें बताते हैं कि भुजरियांगाडरवारा की आत्मा का गीत हैं,जो सदियों से बज रहा है,और अनगिनत दिलों को जोड़ रहा है।
सुशील शर्मा
भुजरियों के पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं
: सब जेल सिहोरा में रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया गया
Sun, Aug 10, 2025
रिपोर्टर अनिल जैन
सब जेल सिहोरा में रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया गया
सिहोरा: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सब जेल सिहोरा में बंदियों की कलाई पर उनकी बहिनों द्वारा स्नेह की डोर बांधकर अपराध न करने का वचन लिया।आज सुबह से ही अपने भाइयों को रक्षासूत्र बांधने उनकी बहिनें जेल पहुंचने लगीं थी। जेल प्रबंधन द्वारा बंदियों को उनकी बहिनों से प्रत्यक्ष रूप मुलाकात करवाने की बहुत अच्छी व्यवस्था की गई।कुल 49 बंदियों को 126 बहिनों द्वारा राखी बांधी गई । किसी भी बहिन को कोई असुविधा नहीं हुई बहिनों द्वारा जेलर दिलीप नायक एवं जेल स्टॉफ की सराहना की गई।
: गाडरवारा में ओम शांति ब्रह्मा कुमारी सेवाकेंद्र में रक्षाबंधन का पर्व मनाया
Sat, Aug 9, 2025
ओम शांति ब्रह्मा कुमारी गाडरवारा लक्ष्मी टाउनशिप में रक्षाबंधन का पावन पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी उर्मिला दीदी जी ने सभी को रक्षाबंधन का आध्यात्मिक अर्थ बताते हुए,सभी से अपने स्वयं के आत्मिक कल्याण के लिए श्रेष्ठ संकल्प दिलवाया सभी को परमात्मा प्रेम और शक्ति से भरपूर रक्षा सूत्र बांधा कार्यक्रम में सभी उपस्थित प्रबुद्ध जनों से नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा भी कराई। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश शासन तेलघानी बोर्ड विधानसभा प्रभारी भ्राता नीलेश साहू,सौरभ साहू,रोशन साहू,आशीष साहू,ललित साहू सभी सामाजिक एवं ओम शांति सेंटर से सभी सेंटर सदस्य उपस्थित रहे।