Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

चुराये हुये 13 दुपहिया वाहन एवं झपटे हुये 5 मोबाईल तथा चाकू कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त

जो है, जैसा है और जितना है, उसे वैसा ही प्रस्तुत करना सत्य : मुनि श्री समतासागर

छीनी हुई चेन, मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू जप्त

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बम्हौरीकलाँ में विभिन्न प्रतियोगिताएं सम्पन्न

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

: करेली सिविल अस्पताल में मिली सोनोग्राफी मशीन की सौगात

Aditi News Team

Tue, Aug 12, 2025
रिपोर्टर भागीरथ तिवारी  करेली सिविल अस्पताल में मिली सोनोग्राफी मशीन की सौगात करेली में चिकित्सा सुविधा की बेहतरी हमारा कर्तव्य : जालम सिंह पटेल करेली – नगर के सिविल अस्पताल में सोमवार को महिलाओं के लिए एक और महत्वपूर्ण चिकित्सा सुविधा का शुभारंभ किया गया। अस्पताल में अत्याधुनिक सोनोग्राफी मशीन का लोकार्पण किया गया, जिससे अब गर्भवती महिलाओं और अन्य मरीजों को समय पर जांच की सुविधा यहीं स्थानीय स्तर पर मिल सकेगी। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल ने कहा कि “करेली सहित पूरे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना हमारी प्राथमिकता है। मरीजों को बड़े शहरों के चक्कर काटने की आवश्यकता न पड़े, यह हमारी जिम्मेदारी है इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सोनोग्राफी मशीन के आने से अब गर्भावस्था के दौरान जरूरी जांच समय पर हो सकेगी, जिससे जच्चा-बच्चा दोनों की सेहत सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी। साथ ही अन्य बीमारियों जैसे पेट, लीवर, किडनी आदि की भी जांच आसानी से हो सकेगी। यह सुविधा न केवल नगर के लिए बल्कि आसपास के ग्रामीण अंचलों के मरीजों के लिए भी एक बड़ी राहत साबित होगी।   अस्पताल प्रबंधन डॉ अदिति धुर्वे ने बताया कि मशीन के संचालन के लिए प्रशिक्षित तकनीशियन और चिकित्सक की व्यवस्था की गई है। इससे जांच रिपोर्ट की सटीकता बढ़ेगी और मरीजों को तत्काल परिणाम प्राप्त होंगे। अब तक सोनोग्राफी के लिए मरीजों को नरसिंहपुर या जबलपुर जैसे बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था, जिससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती थी। शुभारंभ कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष, सुशीला ममार उपाध्यक्ष अनीता नेमा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र स्वामी एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस सुविधा का स्वागत करते हुए इसे स्वास्थ्य सेवाओं में एक बड़ी उपलब्धि बताया।

Tags :

जरूरी खबरें