: भोपाल की सभी ग्राम पंचायतों में आज से कबड्डी प्रतियोगिता आरम्भ
Thu, Feb 25, 2021
भोपाल। युवाओं में अनुशासित जीवन और टीम भावना से कार्य को बढ़ावा स्वास्थ्य के लिये पारंपरिक खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और ग्रामीण युवाओं को आगे लाने के लिए ग्राम पंचायतों से संभाग स्तर तक कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। एडीएम श्री विकास मिश्रा ने बताया कि 25 फरवरी से 28 फरवरी तक ग्राम पंचायत स्तर तक, 1 मार्च से 2 मार्च क्लस्टर स्तर पर, 3 से 4 मार्च ब्लॉक लेवल पर
सेमीफाइनल, 7 मार्च को भोपाल जिले में टीटी नगर स्टेडियम में कबड्डी का फाइनल मैच खेला जाएगा। कबड्डी का फाइनल मैच 10 मार्च को टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित होगा। भोपाल जिले की फंदा एवं बैरसिया की ग्राम पंचायत की दो ग्रामों की टीमों के बीच मैच कराए जाएंगे। भोपाल के ग्राम ईटखेड़ी, नरोन्हा साकल, मुगालियाहाट ईंटखेड़ी सहित अन्य ग्राम पंचायतों में आज कबड्डी मैच खेले गए। विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। ग्राम पंचायतों की विजेता टीमों का ग्राम पंचायतों के समूह या क्लस्टर स्तर पर टूर्नामेंट होगा। ग्राम स्तर की विजेता टीम का मुकाबला विकासखंड स्तर पर होगा और विकासखंड की विजेता टीम जिला स्तरीय टूर्नामेंट खेलेगी। जीत दर्ज करने वाली जिला टीम संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। ग्राम पंचायत से जिला स्तर तक होने वाली इस टूर्नामेंट में हितग्राहीमूलक शासन की योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है।
: नीमच स्व-सहायता समूह भी करेगें, अब गेहूं उपार्जन का कार्य
Thu, Feb 25, 2021
नीमच जिले में गेहूं उपार्जन का कार्य अब चयनित स्व-सहायता समूहों को भी सौपा जाएगा। इससे समूह की आमदनी भी बढेगी और उपार्जन कार्य में सुविधा भी होगी। कलेक्टर श्री मयंक अग्रवाल के निर्देशानुसार स्व-सहायता समूहों को गेहूं उपार्जन का दायित्व सौपने के संबंध में जिला पंचायत सीईओ श्री आशीष सांगवान की अध्यक्षता में गुरूवार को जिला पंचायत सभाकक्ष नीमच में स्व-सहायता समूहों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला आपूर्ति अधिकारी श्री आर.सी.जांगडे ने स्व-सहायता समूहों के सदस्यों और पदाधिकारियो को उपार्जन कार्य की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। जिला पंचायत सीईओं श्री सांगवान ने कहा, कि समूह के पदाधिकारियों को वेयर हाउस पर ही उपर्जान का दायित्व दिया जावेगा। जिससे कि उन्हे वेयर हाउस कर्मचारियो का भी उपार्जन कार्य में पूरा सहयोग मिल सके। बैठक में समूहों के सदस्यों और पदाधिकारियों को उपार्जन की तैयारियॉ करने के निर्देश भी दिए गए।
: गाडरवारा,मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन
Wed, Feb 24, 2021
दिनांक 23-02-2021को अमन सदभावना शिक्षण प्रशिक्षण कल्याण समिति मध्यप्रदेश द्वारा दिवयांग साथियों के साथ गाडरवारा विधानसभा की विधायक श्रीमती सुनीता पटैल जी को निवास स्थान पर पहुंच कर दिवयांग साथियों ने मध्यप्रदेश के लाखों दिवयांग व्यक्तियो के लिए R P D अधिनियम एक्ट 2016 के तहत 2021 की बजट में 5% आरक्षण निर्धारित किया जाये अधिनियम मध्यप्रदेश के लाखों दिवयांग व्यक्तियो के लिए चुनाव में R PD अधिनियम एक्ट 2016 के तहत 5% सीटें आरक्षण की जन के संदर्भ में ज्ञापन सौंपा गया गौरतलब है कि वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार देश में ढाई करोड़ से अधिक और मध्यप्रदेश के 15 लाख औसत दर संसदीय में 50000 हजार से अधिक दिवयांग व्यक्ति निवास करते हैं इतनी वङी दिवयांगो की संख्या की मांगों को आप नज़र अंदाज नहीं कर सकती है दिवयांग व्यक्ति के लिए bajat में राशि badai jaye इसलिए है कि क्यो कि हर जिला में हजारों दिवयांग छात्रों के लिए ये आर पी टी एक्ट 2016 के तहत विशेष विद्यालय बेरोजगार दिवयांग युवक के लिए दिवयांग मार्केट रोजगार लोन और समस्त दिवयांग व्यक्ति के लिए दिवयांग न्यायालय खुलबाये जा सकें यानी जरूरत जैसी पेंशन आधुनिक सहायक krtim upkaran चिकित्सा आदि की व्यवस्था की जा सकें ताकि भारत में दिवयांग व्यक्ति भी अपने सोभीमान के साथ विकास कर सकें यह सब करें तभी होंगे जब दिवयांग व्यक्तियो के लिए मे राशि badai जायेंगी और चुनाव में इन्हे भी उचित प्रतिनिधित्व परफेक्ट होगा aasa h की देश भक्त जन प्रतिनिधित्व इस इस मांग को लोकसभा, विधानसभा, राज्य सभा में uthayenge
उपस्थित रहे सभी लोग के नाम
कमलेश रजक, कुलदीप रजक, गोपाल वैष्णव, सुनील रजक, केशव जाटव, राहुल सोनी, कृष्णकांत कुशवाहा, राज अवस्थी,खेतसिह राजपूत सभी लोग पधारें