Friday 17th of July 2026

ब्रेकिंग

संयुक्त प्रयासों से ही मातृ-शिशु स्वास्थ्य एवं कुपोषण पर प्रभावी नियंत्रण संभव- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

एम.आई.एम.टी. स्थापना दिवस समारोह में पद्म श्री विजय दत्त श्रीधर ने साहित्यकार सुशील शर्मा को टी.आर. नेमा साहित्य सम्मान

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक सुविधाओं से विद्यार्थियों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान- मंत्री उदय प्रताप सिंह

विभिन्न आयामों पर विद्यार्थियों से संवाद करते हुए दिया मार्गदर्शन

किसानो की विभिन्न मांगों को लेकर मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के प्रदेशव्यापी आव्हान पर प्रदेश भर में भूख हड़ताल चालू

: भोपाल की सभी ग्राम पंचायतों में आज से कबड्डी प्रतियोगिता आरम्भ

Aditi News Team

Thu, Feb 25, 2021

भोपाल। युवाओं में अनुशासित जीवन और टीम भावना से कार्य को बढ़ावा स्वास्थ्य के लिये पारंपरिक खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और ग्रामीण युवाओं को आगे लाने के लिए ग्राम पंचायतों से संभाग स्तर तक कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।  एडीएम श्री विकास मिश्रा ने बताया कि 25 फरवरी से 28 फरवरी तक ग्राम पंचायत स्तर तक, 1 मार्च से 2 मार्च क्लस्टर स्तर पर, 3 से 4 मार्च ब्लॉक लेवल पर

सेमीफाइनल, 7 मार्च को भोपाल जिले में टीटी नगर स्टेडियम में कबड्डी का फाइनल मैच खेला जाएगा। कबड्डी का फाइनल मैच 10 मार्च को टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित होगा। भोपाल जिले की फंदा एवं बैरसिया की ग्राम पंचायत की दो ग्रामों की टीमों के बीच मैच कराए जाएंगे।  भोपाल  के ग्राम ईटखेड़ी, नरोन्हा साकल,  मुगालियाहाट ईंटखेड़ी सहित अन्य ग्राम पंचायतों में आज कबड्डी मैच खेले गए। विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया।  ग्राम पंचायतों की विजेता टीमों का ग्राम पंचायतों के समूह या क्लस्टर स्तर पर टूर्नामेंट होगा। ग्राम स्तर की विजेता टीम का मुकाबला विकासखंड स्तर पर होगा और विकासखंड की विजेता टीम जिला स्तरीय टूर्नामेंट खेलेगी। जीत दर्ज करने वाली जिला टीम संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। ग्राम पंचायत से जिला स्तर तक होने वाली इस टूर्नामेंट में हितग्राहीमूलक शासन की योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है।

Tags :

जरूरी खबरें