: नरसिंहपुर,अनअटेंडेंट शिकायतों पर लगाया जुर्माना
Mon, Oct 18, 2021
कलेक्टर ने की सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा
नरसिंहपुर ।
कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने सोमवार को सीएम हेल्पलाइन 181 एवं समाधान ऑनलाइन विषयों की समीक्षा करते हुए अनअटेंडेंट शिकायतों पर जुर्माना लगाने के निर्देश बैठक में दिये। इसमें महिला एवं बाल विकास विभाग, कृषि विकास विभाग, ऊर्जा विभाग, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, संस्थागत वित्त, पंचायत राज, खाद्य आपूर्ति विभाग सहित 21 विभाग शामिल हैं। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाइन में आने वाली शिकायतों का अधिकारी गंभीरता से संतुष्टिपूर्ण निराकरण करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
लोक सेवा प्रबंधक श्री सौरभ चौबे द्वारा बताया गया कि सीएम हेल्पलाइन में जिले की स्थिति 7 वें स्थान पर बी ग्रेडिंग के साथ है।
विभाग अपनी ग्रेडिंग में करें सुधार
कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि 18 अक्टूबर की स्थिति में जो विभाग सी एवं बी ग्रेडिंग में है, वे दो दिवस के भीतर अपनी ग्रेडिंग में सुधार करें। उन्होंने बैठक में डी ग्रेडिंग वाले विभागीय अधिकारियों को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। इसमें उद्यानिकी, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा, मछुआ कल्याण, लोक निर्माण विभाग, वित्त विभाग, सहकारिता विभाग शामिल हैं। बैठक में उन्होंने 300 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों की भी समीक्षा की।
बैठक में उन्होंने कहा कि सभी जनपद पंचायत सीईओ ग्रामवार निर्माणाधीन आवासों की सूची तैयार कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे कि आवास निर्माण में कितनी रेत की आवश्यकता है। इसकी सूची खनिज विभाग को देंगे।
दीपावली की रात्रि में होगी सभी शासकीय विद्यालयों में रोशनी
कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने जिला शिक्षा अधिकारी एवं डीपीसी को निर्देश देते हुए कहा कि जिले के सभी शासकीय प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्चतर विद्यालयों में दीपावली की रात्रि में प्रकाश की व्यवस्था की जायेगी। विद्यालयों में साफ- सफाई एवं पुताई कार्य पहले से पूर्ण हो जाये। जिले के समस्त राशन दुकानों एवं आंगनबाड़ी भवनों में भी पुताई कार्य पूर्ण कर लिया जाये। सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारी को हर अनुभाग पर स्वास्थ्य परीक्षण कैम्प आयोजित करवाने के निर्देश भी बैठक में दिये।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, अपर कलेक्टर श्री म
: कलेक्टर ने की रोजगार मूलक योजनाओं की समीक्षा
Mon, Oct 18, 2021
नरसिंहपुर ।
कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने स्वरोजगार योजना, स्वसहायता समूह बैंक लिंकेज की समीक्षा की। विगत एक सप्ताह में 8 नगरीय निकायों द्वारा पीएम स्वनिधि योजना एवं स्वसहायता समूह बैंक लिंकेज में अपेक्षा अनुरूप प्रगति नहीं होने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सभी सीएमओ को तत्काल आवश्यक कार्रवाई कर रोजगार मूलक योजनाओं में प्रगति लाने के कड़े निर्देश दिये।
कलेक्टर ने किया ईवीएम स्टोर रूम का निरीक्षण
नरसिंहपुर, 18 अक्टूबर 2021.
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रोहित सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव ने सोमवार को शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज नरसिंहपुर में स्थानीय निर्वाचन के ईवीएम स्टोर रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टोर रूम में रखी कंट्रोल यूनिट एवं बैलेट यूनिट संबंधित बाक्सो का अवलोकन किया। स्टोर रूम में अग्नि शमन यंत्र सभी कक्षों में लगे हुए पाये गये एवं स्टोर रूम में डबल लॉक की व्यवस्था पाई गई।
इस दौरान अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज ठाकुर, एसडीएम श्री आरएस बघेल, लोक निर्माण विभाग अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
रेत के अवैध परिवहन पर एक ट्रेक्टर- ट्राली जब्त
नरसिंहपुर ।
कलेक्टर श्री रोहित सिंह के निर्देश पर जिले में ओवरलोड वाहनों एवं खनिजों के अवैध परिवहन, खनन एवं भंडारण के विरूद्ध मुहिम चलाई जा रही है। इस मुहिम के तहत पुलिस एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा रेत का अवैध परिवहन करने पर एक ट्रेक्टर- ट्राली जब्त कर पुलिस थाना करेली में रखवाई गई है।
मास्क नहीं लगाने वाले 105 व्यक्तियों पर लगा 4 हजार रूपये से अधिक का जुर्माना
नगरीय निकायों में चलाया गया रोको- टोको अभियान
नरसिंहपुर।
रोको- टोको अभियान के तहत सोमवार 18 अक्टूबर को जिले के 8 नगरीय निकायों में बगैर मास्क के घूमने वाले 105 व्यक्तियों पर 4 हजार 320 रूपये का जुर्माना लगाया गया है। मास्क नहीं लगाने पर नगरीय निकाय क्षेत्र नरसिंहपुर में 11 व्यक्तियों पर 900 रूपये, गाडरवारा में 10 व्यक्तियों पर 450 रूपये, करेली में 6 व्यक्तियों पर 350 रूपये, गोटेगांव में 15 व्यक्तियों पर 150 रूपये, तेंदूखेड़ा में 36 व्यक्तियों पर 620 रूपये, चीचली में 5 व्यक्तियों पर 250 रूपये, सांईखेड़ा में 5 व्यक्तियों पर 200 रूपये तथा नगर परिषद सालीचौका में 6 व्यक्तियों पर 300 रूपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा पुलिस विभाग द्वारा 11 व्यक्तियों पर 1100 रूपये का जुर्माना लगाया गया।
245 लोगों को मास्क का नि:शुल्क वितरण
नरसिंहपुर। जिले के 8 नगरीय निकायों में 245 लोगों को मास्क का नि:शुल्क वितरण किया गया। इसके अलावा नगरीय निकाय नरसिंहपुर में 25, गाडरवारा में 20, करेली में 19, गोटेगांव में 45, तेंदूखेड़ा में 68, चीचली में 9, सांईखेड़ा में 47, सालीचौका में 12 लोगों को मास्क का नि:शुल्क वितरण किया गया।
: जबलपुर, ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी सर्वे का कार्य प्रारंभ
Mon, Oct 18, 2021
जबलपुर। कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा के मार्गदर्शन में जबलपुर जिले में स्वामित्व योजना के तहत भू-अधिकार प्रदाय किये जाने के लिये ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी सर्वे का कार्य प्रारंभ हुआ है। म.प्र. शासन द्वारा तयशुदा समय सीमा के अनुरूप जबलपुर में यह कार्य तृतीय चरण में प्रारंभ हुआ है। इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र में चिन्हित आबादी क्षेत्र का ड्रोन द्वारा सर्वे किया जाना है, जो कि छोटे एरोप्लेन की भांति दिखाई देता है। जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों में कौतूहल का विषय बना हुआ है। ड्रोन सर्वे द्वारा प्रतिदिन 3 से 5 ग्रामों का आबादी सर्वे हो रहा है। सिहोरा के 134 ग्रामों का ड्रोन सर्वे एवं पाटन के 17 ग्रामों का ड्रोन सर्वे आज तक हो चुका है। आज सिहोरा तहसील के गरचपा, घाटसिमरिया, रमखिरिया का ड्रोन सर्वे हो चुका है एवं पाटन तहसील में ग्राम महदा मनकवारा में चूना लाईन डाली जा चुकी है। अपर कलेक्टर सुश्री विमलेश सिंह ने बताया कि 19 अक्टूबर को तहसील पाटन में ग्राम महदा, मनकवारा, दोहरा, मढि़या एवं देवरी एवं तहसील सिहोरा में ग्राम खम्हरिया सिमरिया, बुधुवा आगामी सर्वे के लिये नियत स्थल है। राजस्व अधिकारियों द्वारा निरंतर अभियान की नियमित समीक्षा की जा रही है। दुर्गा उत्सव एवं राजस्व पखवाड़ा इत्यादि के बाद भी शासन की महत्वकांक्षी योजना ''''''''स्वामित्व योजना'''''''' का कार्य तीव्र गति से निरंतर किया जा रहा है।