Wednesday 15th of July 2026

ब्रेकिंग

14.35 लाख रुपये के विकास कार्यों का विधायक श्री विश्वनाथ सिंह पटेल ने किया लोकार्पण

नरसिंहपुर में किसानों की विभिन्न मांगों का सौंपा ज्ञापन

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान की प्रगति का किया निरीक्षण

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह,पुलिस अधीक्षक डॉ.ऋषिकेश मीणा ने सभी को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ दिलाई

नरसिंहपुर जिले की तेंदूखेड़ा पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा, 4 महीने पुरानी चोरी का भी किया खुलासा

: जबलपुर, ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी सर्वे का कार्य प्रारंभ

Aditi News Team

Mon, Oct 18, 2021

जबलपुर। कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा के मार्गदर्शन में  जबलपुर जिले में स्वामित्व योजना के तहत भू-अधिकार प्रदाय किये जाने के लिये ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी सर्वे का कार्य प्रारंभ हुआ है। म.प्र. शासन द्वारा तयशुदा समय सीमा के अनुरूप जबलपुर में यह कार्य तृतीय चरण में प्रारंभ हुआ है। इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र में चिन्हित आबादी क्षेत्र का ड्रोन द्वारा सर्वे किया जाना है, जो कि छोटे एरोप्लेन की भांति दिखाई देता है। जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों में कौतूहल का विषय बना हुआ है। ड्रोन सर्वे द्वारा प्रतिदिन 3 से 5 ग्रामों का आबादी सर्वे हो रहा है। सिहोरा के 134 ग्रामों का ड्रोन सर्वे एवं पाटन के 17 ग्रामों का ड्रोन सर्वे आज तक हो चुका है। आज सिहोरा तहसील के गरचपा, घाटसिमरिया, रमखिरिया का ड्रोन सर्वे हो चुका है एवं पाटन तहसील में ग्राम महदा मनकवारा में चूना लाईन डाली जा चुकी है। अपर कलेक्टर सुश्री विमलेश सिंह ने बताया कि 19 अक्टूबर को तहसील पाटन में ग्राम महदा, मनकवारा, दोहरा, मढि़या एवं देवरी एवं तहसील सिहोरा में ग्राम खम्हरिया सिमरिया, बुधुवा आगामी सर्वे के लिये नियत स्थल है। राजस्व अधिकारियों द्वारा निरंतर अभियान की नियमित समीक्षा की जा रही है। दुर्गा उत्सव एवं राजस्व पखवाड़ा इत्यादि के बाद भी शासन की महत्वकांक्षी योजना ''''''''स्वामित्व योजना'''''''' का कार्य तीव्र गति से निरंतर किया जा रहा है।

Tags :

जरूरी खबरें