: गाडरवारा,शालाओं के नाम से हटेंगे जातिसूचक शब्द
Mon, Nov 8, 2021
जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी कर दिए निर्देश
गाडरवारा। जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन ने जिले के समस्त बीईओ एवं बीआरसी के लिए एक आदेश जारी कर शासकीय शालाओं के नाम मे दर्ज जाति आधारित शब्दो को हटाने के निर्देश दिए है। उन्होंने आदेश में उल्लेखित किया है की मप्र अजाक्स जिला शाखा नरसिंहपुर एवं अन्य सामाजिक संगठनों द्वारा मांग की गई है की अनुसूचित जाति एवं जनजाति के नामों के साथ जाति सूचक शब्दों के नाम शाला के नामो के साथ संबोधित किये जाते है जो असंवैधानिक है , इन शब्दों का उल्लेख शासकीय विद्यालयों एवं कार्यालयीन रिकार्ड में न किया जावे। उक्त आदेश के जरिये डीईओ श्रीमती विल्सन ने जिले की ऐसी शालाओं जिनके नामो में खेदजनक शब्दो का प्रयोग किया गया है उन शब्दों की पुताई कराने के निर्देश दिए है।
: गाडरवारा,ग्राम पंचायत भवन में लगेगी शासकीय प्राथमिक शाला
Mon, Nov 8, 2021
जर्जर शाला भवन को देखते हुए डीईओ ने दी अनुमति
गाडरवारा। जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन ने बच्चों एवं शिक्षको की सुरक्षा के मद्देनजर साईंखेड़ा विकासखण्ड अंतर्गत समीपी ग्राम चामचौन की जर्जर शासकीय प्राथमिक शाला को अब ग्राम पंचायत भवन में लगाने की अनुमति प्रदान की है। विदित हो की उक्त शाला का भवन जीर्ण शीर्ण स्तिथि में आ गया है। अकटुबर माह में साईखेड़ा बीईओ प्रताप नारायण ने शासकीय प्राथमिक शाला चामचौन का निरीक्षण किया था। उन्होंने उस समय देखा कि शाला भवन पढ़ने हेतु सुरक्षित नही है। तत्सबंध में बीईओ कार्यालय साईंखेड़ा द्वारा पत्र के माध्यम से तदाशय की जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय नरसिंहपुर को भेजकर शाला भवन को ग्राम सरपंच की सहमति एवं शाला प्रबंधन समिति की बेठक में लिए गए निर्णय के आधार पर ग्राम पंचायत भवन में लगाने की अनुमति चाही गई थी । इसी पत्र के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती विल्सन ने अनुमति दे दी है। उल्लेखनीय है की शासकीय प्राथमिक शाला चामचौन में 57 बच्चे पढ़ते है।
: गाडरवारा, राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृति योजना हेतु पात्रता परीक्षा में जिले से 118 छात्र छात्राओं का हुआ चयन
Sun, Nov 7, 2021
गाडरवारा। विगत दिवस राष्ट्रीय मीन्स कम मैरिट छात्रवृत्ति योजना के तहत वर्ष 2020 हेतु 26 सिंतम्बर को आयोजित पात्रता परीक्षा में जिले के लगभग 118 छात्र छात्राओं का चयन हुआ है। संपूर्ण जिले से बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं के चयन को बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। समस्त चयनित छात्र छात्राओं को जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन ने शुभकामनाएं दी है।उन्होंने जिले से उक्त परीक्षा में छात्र छात्राओं के चयन में सफल छात्र छात्राओं की कड़ी मेहनत के अलावा शिक्षको के योगदान को महत्वपूर्ण बताया है एवं भविष्य में भी छात्र छात्राओं एवं शिक्षको से इसी प्रकार की मेहनत की अपेक्षा जताई है। जिला परियोजना समन्वयक एस के कोष्टी सहित समस्त बीईओ एवं बीआरसी ने भी चयनित छात्र छात्राओं को बधाई दी है। उल्लेखनीय है की राष्ट्रीय मीन्स-कम-मेरिट छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष प्रति विद्यार्थी 12000/- रूपये के मान से कक्षा 9 वी से कक्षा 12 वी तक छात्रवृत्ति दी जाती है. नियमित छात्रवृत्ति हेतु कक्षा 9 वी एवं 11 वी में न्यूनतम 55 प्रतिशत तथा कक्षा 10 वी में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।यह छात्रवृत्ति केवल शासकीय / शासकीय अनुदान प्राप्त / स्थानीय निकायों द्वारा संचालित स्कूलों में कक्षा 8 वी में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए है।