: गाडरवारा,प्रयोगशाला का भ्रमण कर छात्र लेंगे ज्ञान
Mon, Nov 15, 2021
गाडरवारा। अब सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को क्षेत्र की चीचली एवं साईंखेड़ा विकासखण्ड की शासकीय शालाओं के 11 एवं 12 वी के छात्र छात्राएँ स्थानोय बीटीआई स्कूल की प्रयोगशाला का भ्रमण कर नए नवाचार सीखेंगे। उक्ताशय की जानकारी देते हुए जिला मीडिया दल सदस्य मधुसूदन पटैल ने बताया की जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन ने उक्त विकासखंडों के समस्त प्राचार्यो को जारी आदेश के माध्यम से निर्दश दे दिए है। विदित हो की पिछले दिनों सहायक कलेक्टर नागार्जुन बी गौड़ा, राज्य शिक्षा केन्द्र से ओआईसी श्रीमती प्रमिला सिंह, डीईओ श्रीमती जे एस विल्सन ने बीटीआई स्कूल की प्रयोगशाला की भव्यता एवं वहां उपलब्ध संसाधनों को देखकर शिक्षक के के राजौरिया की प्रशंसा करते हुए इसे अन्य शालाओं के लिए रोल मॉडल बताया था।
: मुख्यमंत्री चौहान ने की प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा
Sun, Nov 14, 2021
वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर निर्धारित किया कार्यक्रम का स्वरूप
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज जनजातीय गौरव दिवस पर जंबूरी मैदान में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी कार्यक्रमों के सुचारू रूप से क्रमानुसार सम्पन्न किए जाने के संबंध में चर्चा की। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम के स्वरूप के संबंध में समीक्षा की और तैयारियों से आश्वस्त हुए।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि शहीदों के माटी कलश प्रधानमंत्री श्री मोदी को सौंपा जाना और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में भव्य रूप में भोपाल में आयोजित करना गर्व का विषय है। प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा संसद में भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर लगाने का निर्णय लिया गया है। मध्यप्रदेश जनजातीय बहुल राज्य है। प्रधानमंत्री की उपस्थिति में भोपाल में जनजातीय गौरव दिवस का समारोह प्रदेशवासियों के लिए गर्व और गौरव का विषय है। संपूर्ण कार्यक्रम गरिमामय ढंग से सम्पन्न हो, यह हम सभी की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जनजातीय गौरव दिवस समारोह में आंचलिक लोक-नृत्यों की प्रस्तुति, मुख्यमंत्री राशन आपके ग्राम योजना के शुभारंभ, लघु फिल्म प्रदर्शन, हितग्राहियों को हितलाभ प्रदान करने, सिकल सेल उन्मूलन मिशन के हितग्राहियों को कार्ड प्रदान करने और एकलव्य आवासीय विद्यालयों के शिलान्यास के संबंध में निर्धारित की गई रूपरेखा की जानकारी प्राप्त की। मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री मनीष रस्तोगी, आयुक्त जनसंपर्क डॉ. सुदाम खाड़े और अन्य अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।
: गाडरवारा,सभी की मेहनत से सर्वश्रेष्ठ रहा जिला ,विल्सन
Sun, Nov 14, 2021
गाडरवारा। राष्ट्रीय स्तर पर 12 नवंबर 2021 को एक साथ हुए राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे में प्रदेश स्तर पर जिले के छात्र छात्राओं की सर्वश्रेष्ठ उपस्थिति 99.27 रहने पर ज़िला शिक्षा अधिकारी जे एस विल्सन ने जिले के समस्त बीईओ , बीआरसी, प्राचार्यो , बीएसी , डाइट व्याख्याताओं,जनशिक्षको, क्लस्टर प्रभारियों ,शिक्षकों , छात्र छात्राओं सहित उनके माता-पिता एवं अभिभावकों की मेहनत का परिणाम बताते हुए हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है एवं आगामी समय मे भी इसी प्रकार के प्रदर्शन की अपेक्षा जताई है। जिला शिक्षा अधिकारी जेएस विल्सन ने आगे बताया कि कलेक्टर रोहित सिंह के निर्देशन व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सौरभ संजय सोनवणे के कुशल मार्गदर्शन में कक्षा 3,5,8 व 10 की कक्षाओं मैं राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे के आयोजन की सफलता हेतु जिला स्तर पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी विकासखंड स्त्रोत समन्वयक प्राचार्य व शिक्षकों के लिए उन्मुखीकरण कार्यशाला का समय-समय पर आयोजन किया गया कंट्रोल रूम बनाकर विधिवत विद्यालयों की सतत मॉनिटरिंग की गई एवं अवकाश के दिनों में विद्यालय के शिक्षकों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से छात्र छात्राओं व अभिभावकों से राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे 2021 को लेकर सतत संपर्क जारी रहा जिससे अभिभावकों व छात्र-छात्राओं में सर्वे की तैयारी को लेकर उत्सव का माहौल बना रहा। श्रीमती विल्सन ने बताया की जिले के कलेक्टर रोहित सिंह ,सहायक कलेक्टर नागार्जुन बी गौड़ा एवं आयुक्त लोक शिक्षण ने भी एनएसएस सर्वे में जिले की सर्वश्रेष्ठ उपस्थिति हेतु प्रसन्नता जताई है एवं सर्वे हेतु अच्छा कार्य करने वाले सहयोगियों को शुभकामनाएं दी है।